पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस इंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। करीब 6 दिन पहले उनके अपहरण की खबर सामने आई थी, जिसके बाद अब उनका शव नीलो नहर से बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इंदर कौर 13 मई 2026 की शाम अपनी कार से बाजार गई थीं, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें अपहरण और हत्या की आशंका सामने आई।
शादी के दबाव का आरोप
जांच में सामने आया है कि कनाडा में रहने वाला सुखविंदर सिंह सुक्खा नाम का व्यक्ति उन पर शादी का दबाव बना रहा था। आरोप है कि इंदर कौर द्वारा रिश्ता ठुकराने के बाद वह नाराज हो गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची।
लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या कर दी गई है. आज इंदर की लाश एक नहर में मिली है.
इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था.
परिवार का कहना है कि करीब 3 साल पहले इंस्टाग्राम पर इंदर की एक आदमी से दोस्ती हुई.
बाद में ये आदमी शादी करने का दबाव बनाने लगा, तब… pic.twitter.com/KMGIW0HFsu
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) May 19, 2026
अपहरण के बाद हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रास्ते से बंदूक की नोक पर इंदर कौर का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके साथी करमजीत सिंह पर केस दर्ज किया गया है।
आरोपी विदेश फरार
हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपी वारदात के बाद कथित तौर पर कनाडा फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel