United States और Israel द्वारा Iran पर हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इस बीच विभिन्न देशों में फँसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है। अब तक करीब 10 हजार भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी हो चुकी है।
ईरान से 3 हजार भारतीय विशेष उड़ानों से स्वदेश लौटे
ईरान में बिगड़ते हालात के बीच करीब 3 हजार भारतीयों को विशेष विमानों के जरिए भारत लाया गया। सरकार ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नागरिकों को सुरक्षित निकाला।
दुबई से एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुँची
मिडिल ईस्ट संकट के बाद मंगलवार सुबह Air India की विशेष फ्लाइट Dubai से दिल्ली पहुँची। इस फ्लाइट में करीब 149 भारतीय यात्री सवार थे। एयर इंडिया ने यात्रियों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। दुबई में फँसे भारतीयों के लिए यह बड़ी राहत साबित हुई।
कुवैत, लेबनान, UAE और कतर से भी वापसी
-
Kuwait से करीब 2500 भारतीय वापस लौटे
-
Beirut (लेबनान) से 1500 से अधिक भारतीयों की वापसी जारी
-
United Arab Emirates और Qatar से करीब 3000 भारतीयों ने स्वदेश वापसी की
इन सभी नागरिकों को भारत सरकार के समन्वय और विशेष उड़ानों के जरिए सुरक्षित निकाला गया।
कई शहरों में बनाए गए विशेष सहायता केंद्र
सरकार ने लौट रहे प्रवासियों के लिए विशेष व्यवस्था की है।
-
Mumbai
-
Delhi
-
Kochi
-
Kozhikode
-
Amritsar
-
Lucknow
इन शहरों में विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लौट रहे भारतीयों को जरूरी सहायता प्रदान की जा रही है।
प्रवासियों ने जताया आभार
सुरक्षित लौटने के बाद भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार और एयर इंडिया का आभार व्यक्त किया है। कई यात्रियों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बच सकी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel