Harrow इलाके से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहाँ शांतिपूर्वक होली मना रहे हिंदू परिवारों, महिलाओं और बच्चों पर कुछ उपद्रवियों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब ‘International Siddhashram Shakti Centre’ की ओर से आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के लिए स्थानीय काउंसिल से पहले ही विधिवत अनुमति ली गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ उत्सव मना रहे थे, तभी पास के क्षेत्र से आए कुछ लोगों ने कार्यक्रम में व्यवधान डाला। आरोप है कि उन्होंने साउंड सिस्टम (स्पीकर्स) को धक्का देकर गिरा दिया और मौजूद लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की।
Muslim youth attack Holi celebrations in Harrow
Holi is a festival of colour, joy and community. Yesterday in Harrow, local Hindu families, including women and children, gathered to celebrate peacefully.
Hundreds of devotees attended this Holika Dahan celebrations in Harrow,… pic.twitter.com/ZpTMGDV0PM
— INSIGHT UK (@INSIGHTUK2) March 4, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआती विवाद के बाद कुछ लोग वहाँ से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वे अन्य लोगों के साथ दोबारा लौटे और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस की देरी से एंट्री
सूत्रों के अनुसार, पुलिस घटना के लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुँची और बयान दर्ज किए। मामले की जाँच जारी है।
कार्यक्रम में मौजूद थे बड़े अधिकारी
घटना के समय कार्यक्रम में दो वर्तमान मेयर, London Fire Brigade के कमांडर, हैरो काउंसिल के पोर्टफोलियो होल्डर और लेबर ग्रुप के नेता समेत कई वरिष्ठ नागरिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद थे। इतने बड़े सार्वजनिक समर्थन के बावजूद आयोजन को निशाना बनाए जाने से स्थानीय समुदाय में आक्रोश है।
हिंदू समुदाय की सुरक्षा की मांग
ब्रिटेन में रह रहे हिंदू समुदाय के सदस्यों ने मांग की है कि उन्हें भी अन्य समुदायों की तरह सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
INSIGHT UK क्या है?
INSIGHT UK यूनाइटेड किंगडम में सक्रिय एक सामाजिक संगठन है, जो ब्रिटिश हिंदू और भारतीय समुदायों के हितों के लिए काम करता है। यह संस्था एंटी-हिंदू और एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा के खिलाफ जागरूकता, रिसर्च और कैंपेन चलाती है। संगठन विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर भारतीय प्रवासियों से जुड़े मुद्दों को उठाता है, ताकि उन्हें न्याय और उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel