महाराष्ट्र के Nagpur शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय रोशन धर्मसिंह उइके की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गुरुवार (23 अप्रैल 2026) की रात वंजरा इलाके के मदनी चौक पर हुई।
इस मामले में मुख्य आरोपी जावेद उर्फ शकील अंसारी के साथ तीन अन्य आरोपित—शहबाज जहीर खान, सलमान और सुल्तान—का नाम सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
CCTV में कैद हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में चारों आरोपित पहले इलाके में घूमते नजर आते हैं और फिर अचानक रोशन उइके पर हमला कर देते हैं।
Roshan Uike was brutally stabbed to death by Javed Shakil Ansari & his gang in Nagpur, Maharashtra.
They attacked him with sharp weapons over old enmity.
Police arrested Javed; others absconding. @DGPMaharashtra @NiteshNRane pic.twitter.com/THkerwU5yX
— Treeni (@treeni) April 26, 2026
बताया जा रहा है कि रोशन उइके उस समय मदनी चौक पर बैठा था और संभवतः नशे की हालत में था। इसी दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया।
बेरहमी से किया हमला
हमले के दौरान आरोपितों ने चाकू और डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे रोशन को गर्दन, पेट और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कलामना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कांस्टेबल राकेश बेटवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत हत्या का केस बनाया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी तीन आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।
जांच जारी, इलाके में दहशत
फिलहाल हत्या के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस पुरानी दुश्मनी और आपसी विवाद के एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel