नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रवक्ता Priyanka Bharti और कंचना यादव सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि इन लोगों ने Madhya Pradesh के Shahdol जिले के एक पुराने वीडियो को नोएडा की घटना बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते हुए दिखाया गया था, जिसे गलत संदर्भ में वायरल किया गया।
मध्यप्रदेश के शहडोल जनपद के बुढार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नशे की अवस्था में हंगामा किए जाने की घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से जनपद गौतमबुद्ध नगर की घटना बताकर कतिपय सोशल मीडिया एकाउंट से प्रसारित किया जा रहा है, जो पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।
सभी… pic.twitter.com/4wHkrBlM4h
— UP POLICE (@Uppolice) April 14, 2026
Uttar Pradesh Police ने पहले ही इस वीडियो का फैक्टचेक कर स्पष्ट किया था कि यह वीडियो नोएडा का नहीं, बल्कि शहडोल की पुरानी घटना का है। पुलिस ने इसे पूरी तरह भ्रामक और झूठी जानकारी बताया।
जांच में सामने आया कि कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस वीडियो को गलत जानकारी के साथ प्रसारित किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। इसके बाद पुलिस ने RJD प्रवक्ता Priyanka Bharti, कंचना यादव और अन्य यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें, ताकि अफवाहों और भ्रामक खबरों से बचा जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel