राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कथित कांग्रेस नेता पुखराज गहलोत और उसके साथियों पर एक बेबस विधवा महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला करने, मारपीट करने और महिला की अस्मिता से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है।
घटना 20 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब पीड़ित अपने खेत में काम कर रहा था। तभी आरोपी कांग्रेस नेता पुखराज गहलोत, उसका बेटा योगेश गहलोत, संजय गहलोत और अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध पत्थर भरकर जबरन खेत में घुसने लगे।
जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया।
लाठी-डंडों और सरियों से किया जानलेवा हमला
आरोप है कि सभी हमलावरों ने मिलकर पीड़ित और उसकी मां पर लाठी, डंडों और सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की कोशिश की गई।
महिला की इज्जत पर हमला – इंसानियत हुई शर्मसार
सबसे शर्मनाक बात यह है कि आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसकी अस्मिता को रौंदने की कोशिश की। गंदी-गंदी गालियां दी गईं और खुलेआम उसकी इज्जत लूटने के लिए उकसाया गया।
लूटपाट भी की गई
हमलावरों ने पीड़ित का मोबाइल फोन और महिला का पर्स, जिसमें करीब ₹10,000 थे, भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
राजनीति का गिरता स्तर – बड़ा सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर खुद को नेता कहने वाले लोग ही इस तरह की दरिंदगी पर उतर आएं, तो आम जनता किससे सुरक्षा की उम्मीद करे?

न्याय की मांग – आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो
पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कदम उठाता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel