click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप
India

हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप

केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन को लेकर लाए गए नए कानून के खिलाफ बस-ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से ट्रांसपोर्ट सिस्टम पूरी तरह से ठप पड़ गया है. वहीं ईंधन नहीं पहुंचने की वजह से पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई हैं.

Last updated: 2024/01/02 at 5:12 PM
One India News Team
Share
7 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, यूपी समेत देश के करीब 8 राज्यों में इस वक्त बस और ट्रक ड्राइवरों ने भारी हड़ताल कर रखी है। हड़ताल के कारण कई क्षेत्रों में सप्लाई, स्कूलों, पेट्रोल पंप आदि पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये लोग नए कानूनों में हिट एंड रन के खिलाफ सख्त सजा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बस और ट्रक ड्राइवरों की इस हड़ताल का नेतृत्व ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AITMC) कर रही है। AITMC का कहना है कि नए कानून के पीछे सरकार का इरादा अच्छा है लेकिन कानून में कई खामियां हैं जिनपर दोबारा सोचे जाने की जरूरत है।

Contents
कहां-कहां हो रही है हड़ताल?क्या है हिंट एंड रन कानून?नए कानून के खिलाफ ट्रक चालकों में गुस्सामहाराष्ट्र में बड़ा असरइंदौर में भी चक्का जामदेवास में दिखा ड्राइवरों का गुस्सापन्ना में रुके ट्रकों के पहिएराजस्थान में आधे दिन के लिए गाड़ियों के चक्के जाम, सड़क पर नारेबाजीहिट एंड रन कानून पर विचार करे सरकार

कहां-कहां हो रही है हड़ताल?

बीते तीन दिनों से बस और ट्रक ड्राइवर देश के विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात और पंजाब शामिल हैं। इन राज्यों के अनेक हिस्सों में ड्राइवर हड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर सड़क पर वाहन खड़े कर के टायर जलाकर भी प्रदर्शन किया गया है।

क्या है हिंट एंड रन कानून?

दरअसल केंद्र सरकार ने अपराध को लेकर नए कानून बनाए हैं, जिसके तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी. इसके अलावा 7 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा. पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी और वो पुलिस थाने से ही बाहर आ जाता था. हालांकि इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रावधान था.

नए कानून के खिलाफ ट्रक चालकों में गुस्सा

सरकार के इस फैसले के बाद ट्रक चालकों में भारी आक्रोश है. इनका कहना है कि यह सरासर गलत है. सरकार को यह कानून वापस लेना होगा. इसको लेकर ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 क्षेत्र में भी ट्रक ड्राइवर्स ने वाहन खड़े कर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की. हालांकि पुलिस के समझाने पर उन्होंने अपने वाहन हटा दिए.

#WATCH | Himachal Pradesh: Long queues at petrol pumps in Dharamshala as Transport Association, drivers protest against new law on hit and run cases. pic.twitter.com/OWHvqXrTwS

— ANI (@ANI) January 2, 2024

महाराष्ट्र में बड़ा असर

ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का बड़ा असर महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है। पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां पंप तक नहीं पहुंच पा रही है। ईंधन खत्म होने की आशंका के वजह से बड़े पैमाने पर पैनिक बायिंग हो रही है और पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें हैं। गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से पेट्रोल-डीजल भरने के लिए करीब 1 घंटे का समय लग रहा है। लोग भिवंडी, मुंब्रा शहर से ठाणे में पेट्रोल खरीदने आ रहें हैमाजीवाड़ा पेट्रोल पंप पर पिछले 2 दिनों से ईंधन की गाड़ियां नहीं आई है। अगर दोपहर तक ईंधन की आपूर्ति नहीं हुई तो शाम 4 बजे तक इस पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया जाएगा। ठाणे और उसके आसपास के शहर के कई पेट्रोल पंप या तो बंद हो गए हैं या फिर बहुत कम ईंधन इन पैट्रोल पंप पर बचा है

#WATCH | Nagpur, Maharashtra: People crowd up fuel pumps to fill up their vehicle tanks fearing a shortage of fuel as truck drivers protest against the hit-and-run law. pic.twitter.com/BA8r5aBYWt

— ANI (@ANI) January 1, 2024

इंदौर में भी चक्का जाम

मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर पेट्रोल पंप पर भी पड़ा. यहां पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवरों की ये हड़ताल तीन दिन तक चलेगी. जिसकी वजह से ईंधन पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंच पाएगा. इस खबर के फैलते ही लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचने लगे, जिसकी वजह से वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं.

देवास में दिखा ड्राइवरों का गुस्सा

मध्य प्रदेश के देवास जिले में बस और ट्रक ड्राइवर्स का गुस्सा दिखाई दिया. इस दौरान उन्होंने शहर में 2-3 जगहों पर रास्ते बंद करने के प्रयास किए. उसके बाद रसूलपुर बायपास पर दो घंटे तक चक्काचाम कर दिया, जिसकी वजह से गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं. यहां पुलिस-प्रशासन के समझाने के बावजूद ड्राइवर नहीं माने और प्रदर्शन जारी रहा.

पन्ना में रुके ट्रकों के पहिए

मध्य प्रदेश के ही पन्ना जिले में बस और ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-39 पर चक्काजाम किया. बस ड्राइवर्स की हड़ताल से यात्री भी परेशान रहे. इसके साथ ही सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं. इस दौरान उन्होंने ‘काला कानून वापस लो’ के नारे भी लगाए.

राजस्थान में आधे दिन के लिए गाड़ियों के चक्के जाम, सड़क पर नारेबाजी

राजस्थान के डूंगरपुर में प्राइवेट बस एसोसिएशन ने सोमवार को आधे दिन के लिए गाड़ियों के चक्के रोक दिए। इससे शहर से गांवों में जाने वाली प्राइवेट गाड़िया नहीं चलीं। इससे लोगों को परेशानी हुई। बस, जीप समेत अन्य गाड़ी संचालक नए बस स्टैंड के पास इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की।

हिट एंड रन कानून पर विचार करे सरकार

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने हिट एंड रन कानून को सख्त बनाने का विरोध किया है। संगठन के आह्वान पर ही चक्का जाम और हड़ताल शुरू हुई है। AIMTC की अगली बैठक 10 जनवरी को होगी। इसमें फैसला लिया जाएगा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो किस तरह से सरकार के सामने अपना पक्ष रखा जाए।

AIMTC के अध्यक्ष अमृत मदान ने कहा कि हिट एंड रन कानून के पीछे सरकार का इरादा अच्छा है, लेकिन प्रस्तावित कानून में कई खामियां हैं। इन पर दोबारा सोचने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान परिवहन क्षेत्र और ट्रक चालकों का है। भारत इस समय वाहन चालकों की कमी से जूझ रहा है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में 10 साल की सजा के प्रावधान के बाद अब ट्रक ड्राइवर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

You Might Also Like

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”

नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान

CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला

नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं

कर्नाटक में अवैध घुसपैठ का मुद्दा फिर गरमाया, हुबली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन और सख्त जांच की मांग

TAGGED: @india, AIMTC, breakingnews, Bus-truck drivers, central government, Chhattisgarh, currentaffairs, Entertainment, gujaratinews, hindinews, hit-and-run law, Indor, internationalnews, localnewsingujarat, Madhya Pradesh, Maharashtra, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, Politics, Rajasthan, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘पूरी दुनिया मेरे बेटे की बनाई रामलला मूर्ति के दर्शन करेगी’, अरुण योगीराज की मां के नहीं रुक रहे खुशी के आंसू
Next Article ‘विकसित भारत के लिए अहम है भारतीदासन विश्वविद्यालय का हर एक ग्रेजुएट’, तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”
Bihar India Top News May 30, 2026
नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान
India Maharashtra Top News May 30, 2026
CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला
India Top News May 30, 2026
नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं
India Maharashtra Top News May 30, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.