NEET UG पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीषा संजय हवलदार को Rouse Avenue Court में पेश किया गया। मनीषा एक फिजिक्स टीचर हैं, जिन्हें Pune से गिरफ्तार किया गया था।
Central Bureau of Investigation (CBI) ने कोर्ट में आरोपी की 6 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की। जांच एजेंसी ने दलील दी कि मनीषा हवलदार National Testing Agency (NTA) के पैनल में शामिल एक फिजिक्स ट्रांसलेटर हैं और मामले की गहन जांच के लिए उनका कस्टडी में रहना जरूरी है।
#WATCH | NEET UG Paper leak case: Accused Manisha Sanjay Hawaldar brought to Delhi's Rouse Avenue court.
She is a physics teacher and was arrested from Pune, Maharashtra, in the NEET UG Paper leak case pic.twitter.com/p1LU0G0Bp3
— ANI (@ANI) May 25, 2026
वहीं, आरोपी के वकील ने CBI की रिमांड अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। ऐसे में पुलिस कस्टडी देने का कोई ठोस आधार नहीं है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में आदेश दोपहर 12:30 बजे तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
NEET UG पेपर लीक मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी जांच CBI द्वारा की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel