बहुचर्चित फिल्म The Kerala Story 2 – Goes Beyond की रिलीज पर Kerala High Court ने गुरुवार (26 फरवरी) को अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की बेंच ने यह आदेश फिल्म को मिले सेंसर सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय Central Board of Film Certification ने सभी पहलुओं पर पर्याप्त विचार नहीं किया।
दो हफ्तों में दोबारा फैसला करेगा सेंसर बोर्ड
कोर्ट ने Central Board of Film Certification को निर्देश दिया है कि वह अगले दो हफ्तों के भीतर फिल्म के सर्टिफिकेशन पर दोबारा विचार करे। जब तक नया निर्णय नहीं आता, तब तक फिल्म की रिलीज पर रोक जारी रहेगी।
याचिकाकर्ताओं ने उठाए ये सवाल
कोर्ट में याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि फिल्म Kerala की छवि को गलत तरीके से पेश करती है और इसकी कहानी से समाज में सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
याचिकाकर्ताओं का कहना था कि फिल्म की कथावस्तु संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को ऐसे तरीके से दिखाती है जिससे राज्य और समाज की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
अदालत ने क्या कहा
सुनवाई के दौरान Kerala High Court ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में अदालतें फिल्मों की रिलीज में हस्तक्षेप नहीं करतीं। लेकिन अगर किसी कंटेंट से सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की वास्तविक आशंका हो, तो न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी हो सकता है।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतिम निर्णय आने तक फिल्म की रिलीज रोकी जा सकती है।
फिलहाल अब सभी की नजरें Central Board of Film Certification के अगले कदम पर टिकी हैं, जो दो सप्ताह के भीतर फिल्म के सर्टिफिकेट पर पुनर्विचार करेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel