बारामती | महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को काटेवाड़ी स्थित आवास से अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया गया। इस दौरान समर्थकों ने “अजीत दादा अमर रहें” के नारे लगाए और सड़कों के दोनों ओर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
#WATCH | Baramati | Sunetra Pawar, wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar & Rajya Sabha MP, mourns at the last rites of her husband pic.twitter.com/cuOP3Zt3gr
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अंतिम यात्रा में पवार परिवार के सदस्य मौजूद रहे। उनके बेटे पार्थ और जय पवार, पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार, भतीजे रोहित पवार सहित परिवार के अन्य सदस्य अंतिम संस्कार स्थल पर उपस्थित थे। राजकीय सम्मान के तहत उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और अंतिम संस्कार से पहले राष्ट्रीय ध्वज उनके बेटे जय पवार को सौंपा गया।
#WATCH | Baramati | Union Home Minister Amit Shah, Union Minister Nitin Gadkari, Maharashtra CM Devendra Fadnavis and Goa CM Pramod Sawant attend the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/sw6EKImERI
— ANI (@ANI) January 29, 2026
विद्या प्रतिष्ठान मैदान में हुए अंतिम संस्कार में देश-प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश, महाराष्ट्र के मंत्री पंकजा मुंडे और राधाकृष्ण विखे पाटिल समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने भी एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।
#WATCH | Actor Riteish Deshmukh attends the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Baramati pic.twitter.com/rV0Klhfl6v
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अंतिम संस्कार के दौरान विद्या प्रतिष्ठान मैदान और आसपास के इलाकों में जनसैलाब उमड़ा। ड्रोन विजुअल्स में पूरे क्षेत्र में उमड़ी भीड़ देखी गई। अभिनेता रितेश देशमुख सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने भी अजीत पवार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Baramati | Drone visuals from Vidya Pratishthan ground where the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar are being performed. pic.twitter.com/2icmo7OPpV
— ANI (@ANI) January 29, 2026
उल्लेखनीय है कि अजीत पवार का निधन कल बारामती में एक चार्टर प्लेन दुर्घटना में हुआ था। आज उनके बेटों पार्थ और जय पवार ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel