नई दिल्ली , बजट सत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के पहले दिन संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, क्षमताओं और आकांक्षाओं की स्पष्ट अभिव्यक्ति था, जिसमें विशेष रूप से युवाओं की उम्मीदें झलकती हैं।
#WATCH | Budget session | PM Narendra Modi arrives at the Parliament.
(Video: DD) pic.twitter.com/ip24EoCzbe
— ANI (@ANI) January 29, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सभी सांसदों को मार्गदर्शन दिया है और उन्हें विश्वास है कि सांसदों ने इन बातों को गंभीरता से लिया होगा। उन्होंने कहा कि 2026 की शुरुआत में राष्ट्रपति द्वारा व्यक्त की गई अपेक्षाएं देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
#WATCH | Budget session | PM Narendra Modi says, "1/4 of the 21st century has gone by. This is the beginning of the next quarter. To attain the goal of Viksit Bharat 2047, the important phase of these 25 years has begun. The first Budget of this second quarter of the century is… pic.twitter.com/JoIZzLpMPo
— ANI (@ANI) January 29, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा पूरा हो चुका है और अब अगले चौथाई हिस्से की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आने वाले 25 वर्ष बेहद महत्वपूर्ण हैं और यह बजट सत्र उस यात्रा का अहम पड़ाव है।
पीएम मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी सराहना करते हुए कहा कि वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं जो लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश करने जा रही हैं। उन्होंने इसे भारतीय संसदीय इतिहास का एक गौरवशाली क्षण बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel