पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री Narendra Modi को अपने हाथ की बनी ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को अब जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे के बाद मिली पहचान अब बिक्रम और उनके परिवार के लिए डर का कारण बन गई है। दुकानदार ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार कॉल और वॉट्सऐप वीडियो कॉल आ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी
बिक्रम साऊ का कहना है कि इन कॉल्स के जरिए उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। इससे उनका परिवार दहशत में है।
पुलिस में शिकायत, जांच शुरू
दुकानदार ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कॉल्स के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
PM मोदी के दौरे के बाद चर्चा में आए
दरअसल, 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में एक चुनावी जनसभा के लिए पहुंचे थे। वापसी के दौरान वे अचानक सड़क किनारे बिक्रम साऊ की ‘झालमुड़ी’ की दुकान पर रुक गए थे।
इस घटना के बाद बिक्रम साऊ चर्चा में आ गए थे और उनकी दुकान की लोकप्रियता बढ़ गई थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel