उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात गुलशन मॉल तिराहे पर एक तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रही 5 चार पहिया गाड़ियों और 1 मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। यह पूरा मामला थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, डिफेंडर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16EN1111) अनियंत्रित होकर एक के बाद एक कई वाहनों से टकरा गई। जांच में पता चला कि गाड़ी चलाने वाला युवक सुनीत है, जो नोएडा के सेक्टर 100 का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि कार चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उसने गुलशन मॉल तिराहे पर 5 गाड़ियों और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel