click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: महाकुंभ वाली मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > महाकुंभ वाली मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार
IndiaTop News

महाकुंभ वाली मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार

महाकुंभ में मनके बेचते हुए सोशल मीडिया की क्वीन बनी मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म दि डायरी ऑफ 2025 में लेने का ऐलान किया था।

Last updated: 2025/03/31 at 12:59 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। रेप के मामले में गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया।

Contents
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का आरोपफिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर किया शोषणमोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे सनोज मिश्रालोगों ने किया ट्रोल

नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है। जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद डर के मारे पीड़िता उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया।

फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर किया शोषण

आरोप है कि वहां से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने FIR में बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया।

मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे सनोज मिश्रा

बता दें कि इससे पहले खबर आ रही थी कि महाकुंभ में मनके बेचते हुए सोशल मीडिया की क्वीन बनी मोनालिसा को लेकर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी अगली फिल्म दि डायरी ऑफ 2025 में लेने का ऐलान किया था। खबर ये भी थी कि सनोज मिश्रा मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं और कुछ जगहों पर मोनालिसा को साथ लेकर भी जा रहे हैं।

लोगों ने किया ट्रोल

हाल ही में मोनालिसा को सनोज मिश्रा के साथ प्लेन का सफर करते हुए भी देखा गया। ऐसे में कई जगहों पर ये भी आरोप लग रहे थे कि सनोज मिश्रा मोनालिसा का फायदा उठाना चाह रहे हैं। इन आरोपों के जवाब में सनोज मिश्रा ने बाकायदा जवाब दिया था। सनोज मिश्रा ने कहा था कि जब उन्हें पता चला कि मोनालिसा नाम की लड़की कुंभ मेले में वायरल हो रही है, तो उन्होंने पहली बार उसे देखा। उन्होंने कहा कि मोनालिसा के आस पास लोगों का जमघट लगा रहता था और लोग उसकी रील बना रहे थे लेकिन किसी ने भी उस गरीब लड़की की मदद नहीं की। सनोज ने कहा कि मोनालिसा का परिवार टेंट में रहता है और उनके पास घर तक नहीं है। ऐसे में लोग मदद करने की बजाय उसे तंग ज्यादा कर रहे थे।

You Might Also Like

गुजरात में AAP को बड़ा झटका: विधायक चैतर वसावा और पत्नी समेत 9 लोगों को 7 साल की जेल

राम मंदिर दान राशि मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई, 15 दिन में आ सकती है अंतिम रिपोर्ट

राफेल पर पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा फेल : भारतीय वायुसेना के सभी 36 Rafale फाइटर जेट पूरी तरह सुरक्षित, दस्तावेज़ों से हुआ खुलासा

पुणे के लोहागढ़ किले पर युवक की रहस्यमयी मौत : मंगेतर और उसके कथित प्रेमी पर शक, पुलिस जांच में नए खुलासे

भारत ने रचा नया इतिहास, शिप रिसाइक्लिंग बाजार में 35.4% हिस्सेदारी के साथ बना नंबर-1

TAGGED: @entertaiment, @india, Breaking news, Director Sanoj Mishra, hindi news, India News, latest news, mahakumbh, Mahakumbh 2025, Monalisa, news channel, news channel in india, oneindianews, raped case, top new channel, top news, डायरेक्टर सनोज मिश्रा, महाकुंभ 2025, रेप मामले, वायरल गर्ल मोनालिसा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team March 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘एम्पुरान’ से हटेंगे वे सीन जिनमें हिंदुओं को किया गया बदनाम, मोहनलाल ने माँगी माफी
Next Article जिस हिंदू का ड्राइवर था अहमद रजा, उसकी ही बेटी से किया ‘लव जिहाद’

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात में AAP को बड़ा झटका: विधायक चैतर वसावा और पत्नी समेत 9 लोगों को 7 साल की जेल
India Top News June 23, 2026
राम मंदिर दान राशि मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई, 15 दिन में आ सकती है अंतिम रिपोर्ट
India Uttar Pradesh June 23, 2026
राफेल पर पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा फेल : भारतीय वायुसेना के सभी 36 Rafale फाइटर जेट पूरी तरह सुरक्षित, दस्तावेज़ों से हुआ खुलासा
India World June 23, 2026
पुणे के लोहागढ़ किले पर युवक की रहस्यमयी मौत : मंगेतर और उसके कथित प्रेमी पर शक, पुलिस जांच में नए खुलासे
India Maharashtra June 23, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.