राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) के बीच गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। इस दौरान AI तकनीक, डिजिटल इनोवेशन और वैश्विक टेक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
AI समिट में शामिल होने भारत पहुंचे वैश्विक टेक लीडर्स
नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित इस 5 दिवसीय AI सम्मेलन की शुरुआत 16 फरवरी से हुई है और यह 20 फरवरी तक चलेगा। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा AI समिट माना जा रहा है और वैश्विक स्तर पर चौथा प्रमुख AI शिखर सम्मेलन है।
Google CEO Sundar Pichai meets Prime Minister Narendra Modi
Read @ANI Story | https://t.co/NUserar8Pb #India #Google #SundarPichai #PMModi #GlobalAIImpactSummit2026 pic.twitter.com/HESSm0L51l
— ANI Digital (@ani_digital) February 18, 2026
खबरों के अनुसार, सुंदर पिचाई 20 फरवरी को AI इंपैक्ट समिट में संबोधित करेंगे। भारत पहुंचने पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि AI समिट के लिए भारत वापस आकर खुशी हो रही है और हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत मिला।
PM मोदी और सुंदर पिचाई की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात में गूगल के अन्य प्रतिनिधि भी शामिल रहे। बैठक में AI के भविष्य, टेक्नोलॉजी विकास और भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
अन्य कूटनीतिक मुलाकातें
इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस (Hyderabad House) में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन (Pedro Sánchez Pérez-Castejón) से भी मुलाकात की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग पर बातचीत हुई।
#WATCH | #IndiaAIImpactSummit2026 | Prime Minister Narendra Modi meets President of Spain, Pedro Sánchez Pérez-Castejón at Hyderabad House in Delhi.
(Source: DD News) pic.twitter.com/bRc0Sk89wg
— ANI (@ANI) February 18, 2026
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel