भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में 18 दिन बिताकर सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं।
#WATCH | ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार एक्सिओम-4 चालक दल, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद प्रशांत महासागर में उतरे।#DragonSpacecraft | #Axiom4 | #ShubhanshuShukla | #ISS | #SpaceMission | #SpaceX | #AxiomSpace |… pic.twitter.com/bfepIuB6bJ
— One India News (@oneindianewscom) July 15, 2025
Axiom-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजे गए शुभांशु शुक्ला और उनके तीन अन्य साथियों को लेकर SpaceX का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट मंगलवार दोपहर ठीक 3:01 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन कर गया। यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष समुदाय के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ, क्योंकि शुभांशु न केवल अंतरिक्ष की गहराइयों को छूकर लौटे, बल्कि कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोगों में भी भाग लिया और भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर और मजबूती दी। उनकी वापसी के साथ ही पूरे देश में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है, और यह उपलब्धि भविष्य के भारतीय अंतरिक्ष अभियानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।