ओडिशा के बालासोर जिले की फकीर मोहन स्वयंशासित महाविद्यालय की छात्रा सौम्यश्री बीसी, जो कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न से त्रस्त होकर आत्मदाह करने को मजबूर हुई थी, आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। 12 जुलाई 2025 को कॉलेज के प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर खुद को आग लगाने वाली सौम्यश्री का इलाज भुवनेश्वर स्थित एम्स के बर्न्स सेंटर ICU में चल रहा था, जहाँ सोमवार, 14 जुलाई की रात 11:46 बजे उसकी मौत हो गई। सौम्यश्री बी.एड इंटीग्रेटेड कोर्स की सेकंड ईयर की छात्रा थी और उसने शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रोफेसर समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि समीर उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे और मना करने पर भविष्य बर्बाद करने की धमकी देते थे।
ଫକୀର ମୋହନ ସ୍ୱୟଂଶାସିତ ମହାବିଦ୍ୟାଳୟର ପୀଡ଼ିତା ଛାତ୍ରୀଙ୍କ ଦେହାନ୍ତ ଖବର ଶୁଣି ମୁଁ ଅତ୍ୟନ୍ତ ମର୍ମାହତ। ସରକାରଙ୍କ ସମସ୍ତ ଦାୟିତ୍ୱ ନିର୍ବାହ ତଥା ବିଶେଷଜ୍ଞ ଡାକ୍ତରୀ ଦଳଙ୍କ ଅକ୍ଲାନ୍ତ ପରିଶ୍ରମ ସତ୍ତ୍ୱେ ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ଜୀବନ ରକ୍ଷା ହୋଇପାରିଲା ନାହିଁ । ତାଙ୍କର ଅମର ଆତ୍ମାର ସଦଗତି କାମନା କରିବା ସହ ପରିବାରବର୍ଗଙ୍କୁ ଏହି ଅପୂରଣୀୟ…
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) July 14, 2025
पीड़िता ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः हताश होकर उसने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लिया। उसे पहले बालासोर जिला अस्पताल और फिर एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया, जहाँ उसकी हालत बेहद गंभीर थी। इसी दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुँचीं और बर्न यूनिट में जाकर सौम्यश्री से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा था कि वह भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करें और आश्वासन दिया था कि छात्रा के ठीक होने पर वह उसके लिए कुछ करेंगी।
Balasore self-immolation case: Police arrests FM College suspended principal Dilip Ghose
Read @ANI Story | https://t.co/SUVy67RlKv #Balasore #selfimmolation #Odisha #Police pic.twitter.com/P6tNcli3FJ
— ANI Digital (@ani_digital) July 14, 2025
अब छात्रा की मौत के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष और प्रोफेसर समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एम्स परिसर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई। इस हृदयविदारक घटना पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और विशेषज्ञों के तमाम प्रयासों के बावजूद सौम्यश्री की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और भगवान जगन्नाथ से उन्हें शक्ति देने की प्रार्थना की। सौम्यश्री का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव पाल्सी (भोगराई ब्लॉक, बालेश्वर) में किया जाएगा।
#WATCH | Odisha's Balasore student self-immolation case | The father of the victim says, "I am very grateful to President Droupadi Murmu because she came here to see my daughter’s condition. She met us and asked about us and our family… She prayed for my daughter and gave us… https://t.co/srDamJo1Um pic.twitter.com/d7rEiOPtGs
— ANI (@ANI) July 14, 2025