कोडिन कफ सिरप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी लखनऊ, वाराणसी और अहमदाबाद समेत कई शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। लखनऊ में आज सुबह लगभग 7:30 बजे से 25 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल, उसके सहयोगियों आलोक सिंह, अमित सिंह, कुछ कफ सिरप निर्माताओं जिन्होंने अवैध सप्लाई की थी, तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल से जुड़े स्थानों पर की जा रही है।
#कफ_सिरप तस्करी सिंडिकेट में ED की बड़ी कार्रवाई शुरू
सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के 25 ठिकानों पर ED की छापेमारी
लखनऊ, वाराणसी, रांची, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर में ईडी की छापेमारी जारी
लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर ED की छापेमारी। https://t.co/i97MiYM8Xb pic.twitter.com/VHq94cOpZt
— Dr.Ahtesham Siddiqui (@AhteshamFIN) December 12, 2025
ईडी की यह संयुक्त कार्रवाई लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), रांची (झारखंड) और अहमदाबाद (गुजरात) में एक साथ चल रही है। ईडी सूत्रों के अनुसार पिछले दो महीनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों—लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, सहारनपुर और गाज़ियाबाद—में दर्ज हुई 30 से अधिक एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। एजेंसी को संदेह है कि इस मामले में करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। जांच में यह पाया गया है कि बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से कफ सिरप का स्टॉक जमा किया गया, उसका परिवहन, व्यापार और क्रॉस-बॉर्डर तस्करी की गई। माना जा रहा है कि इससे करोड़ों रुपये की अवैध कमाई हुई है।
इस केस का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल अभी भी फरार है और शक है कि वह दुबई में छिपा हुआ है। उसके पिता भोला प्रसाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस अब तक इस मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बड़े पैमाने पर हो रही अनियमितताओं और तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक एसआईटी का गठन किया है, ताकि सभी जांच एजेंसियों के बीच समन्वय रखते हुए कार्रवाई को तेज किया जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel