click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले PM मोदी की AI स्टार्टअप्स संग अहम बैठक, नैतिक और स्वदेशी AI पर दिया जोर
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले PM मोदी की AI स्टार्टअप्स संग अहम बैठक, नैतिक और स्वदेशी AI पर दिया जोर
IndiaTop News

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले PM मोदी की AI स्टार्टअप्स संग अहम बैठक, नैतिक और स्वदेशी AI पर दिया जोर

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि AI के माध्यम से भारत की विविधता और एकता को दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है।

Last updated: 2026/01/09 at 6:37 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (8 जनवरी 2026) को अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर भारतीय AI स्टार्टअप्स के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले आयोजित की गई, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि AI के माध्यम से भारत की विविधता और एकता को दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। इस संवाद में कुल 12 AI स्टार्टअप्स के प्रमुख शामिल हुए, जिन्होंने हेल्थकेयर, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM), मटेरियल रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में अपने काम और अनुभव साझा किए।

सर्वम AI के को-फाउंडर डॉ. प्रत्यूष कुमार ने प्रधानमंत्री की समझ की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने निजी अनुभवों से तकनीकी विषयों को बेहद प्रेरणादायक तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि भारत में विविधता के साथ एकता है और AI के जरिए इस विशेषता को प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकता है।

#WATCH | Leading innovators from AI startups met Prime Minister Narendra Modi and expressed their thoughts

They said," The insights from the PM's life were very inspiring for us…The PM's experience was very important to refine our thinking…We realised we don't have to only… pic.twitter.com/PpJ06X3Yhc

— ANI (@ANI) January 9, 2026

टेक महिंद्रा के CIO निखिल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री AI के डिफ्यूजन और उसके व्यावहारिक उपयोग को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने उदाहरणों के जरिए यह स्पष्ट किया कि कैसे अलग-अलग दृष्टिकोण अपनाकर बेहतर समाधान निकाले जा सकते हैं। निखिल ने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने जिम्मेदार और नैतिक AI विकास पर विशेष जोर दिया।

न्यूरॉड्स के CEO डॉ. सिद्धार्थ पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री का अनुभव उनकी सोच को रिफाइन करने में बेहद मददगार रहा। उन्होंने कहा कि भारत की जरूरतें पश्चिमी देशों से अलग हैं और भारत को उनकी नकल करने के बजाय देश की ज़मीनी समस्याओं के समाधान पर केंद्रित AI विकसित करना चाहिए।

शोध AI के CEO डॉ. अरस्तू शर्मा ने कहा कि दस साल पहले यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि देश में डीपटेक जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा, लेकिन आज यह संभव हो पाया है। वहीं, जेनलूप के CEO आयुष गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भारत के लिए ऑथेंटिक और एथिकल AI विकसित करने के स्पष्ट सूत्र दिए, जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

ज्ञानी AI के को-फाउंडर गणेश गोपालन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को AI की गहरी समझ है और वह भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक लीडर बनते देखना चाहते हैं। उनका विजन है कि भारत अपने स्वदेशी डेटा और मॉडल तैयार करे और AI को देश की हर भाषा में लोगों तक पहुंचाया जाए।

फ्रैक्टल AI के सह-संस्थापक श्रीकांत वेलमाकन्नी ने भी कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि भारत AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल करे। बैठक में अवतार, भारत जेन, फ्रैक्टल, GAN, जेनलूप, ज्ञानी, इंटेली हेल्थ, सर्वम, सॉकेट AI, टेक महिंद्रा और जेंटिक जैसे स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि शामिल थे।

इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, इन सभी स्टार्टअप्स ने AI for All: Global Impact Challenge के लिए क्वालिफाई किया है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

You Might Also Like

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी

INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा

‘ब्लैक मिरर’ से हकीकत तक: सेजल पवार-प्रणित मोरे विवाद ने उठाए डिजिटल संस्कृति और मेडिकल एथिक्स पर बड़े सवाल

TAGGED: @india, @narendramodi, AI Startups, AI स्टार्टअप्स, Authentic, Avatar, Bharat Gen, breakingnews, CEO Ayush Gupta, CEO Dr. Arastu Sharma, CEO Dr. Siddharth Panwar, CEO आयुष गुप्ता, CEO डॉ. अरस्तू शर्मा, CEO डॉ. सिद्धार्थ पंवार, CIO Nikhil Malhotra, CIO निखिल मल्होत्रा, Co-founder Dr. Pratyush Kumar, Co-founder Ganesh Gopalan, Co-founder Srikanth Velamakanni, currentnews, Data Analytics, Electronics, Ethical AI, Fractal, Gan, Genloop, Gentic, Gyani, Healthcare, hindinews, India AI Impact Summit 2026, Inteli Health, IT Minister Ashwini Vaishnaw, IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, Kalyan Marg, Large Language Model, latestnews, Material Research, Minister of State Jitin Prasada, Neurorods, oneindianews, Prime Minister Narendra Modi, Sarvam, Socket AI, Tech Mahindra, topnews, अवतार, इंटेली हेल्थ, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026, इलेक्ट्रॉनिक्स, एथिकल AI, ऑथेंटिक, कल्याण मार्ग, को-फाउंडर गणेश गोपालन, को-फाउंडर डॉ. प्रत्यूष कुमार, जेंटिक, जेनलूप, ज्ञानी, टेक महिंद्रा, डेटा एनालिटिक्स, न्यूरॉड्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रैक्टल, भारत जेन, मटेरियल रिसर्च, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, लार्ज लैंग्वेज मॉडल, सर्वम, सह-संस्थापक श्रीकांत वेलमाकन्नी, सॉकेट AI, हेल्थकेयर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा फैसला, CM धामी ने CBI जांच की दी संस्तुति
Next Article ममता बनर्जी और बंगाल पुलिस पर जांच में दखल का दावा, कलकत्ता हाई कोर्ट पहुँची एजेंसी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी
India Top News World June 13, 2026
INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती
India Top News June 13, 2026
ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
India Top News World June 13, 2026
उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा
India Top News Uttarakhand June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.