भारत के विदेश मंत्री Dr.S. Jaishankar ने साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति Nikos Christodoulides से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ (EU) सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्री जयशंकर ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि साइप्रस के राष्ट्रपति के विचार और मार्गदर्शन भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए यह बैठक अहम है।
External Affairs Minister Dr S Jaishankar calls on the President of the Republic of Cyprus, Nikos Christodoulides, in Delhi
EAM says, "Value his positive sentiments and guidance for strengthening our bilateral ties and India – EU cooperation. Look forward to his meeting with PM… pic.twitter.com/ll6NJ59pKo
— ANI (@ANI) May 22, 2026
भारत-EU सहयोग पर जोर
जयशंकर ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग को और सशक्त बनाने के लिए साइप्रस की भूमिका अहम हो सकती है। दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और कूटनीतिक संबंधों को विस्तार देने पर भी चर्चा की।
पीएम मोदी से मुलाकात का इंतजार
विदेश मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली मुलाकात का उन्हें इंतजार है। इस बैठक से दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel