महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ऑफिस में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में कंपनी की HR मैनेजर निदा खान पर गंभीर आरोप लगे हैं और अब वह फरार बताई जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, निदा खान के मुंबई में छिपे होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गई हैं। वहीं उनके परिवार का दावा है कि वह गर्भवती हैं।
कोर्ट में अग्रिम जमानत की कोशिश
निदा खान की लीगल टीम ने अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल करते हुए उनकी स्वास्थ्य स्थिति को प्रमुख आधार बताया है। अदालत में पेश किए गए तर्कों में उनकी कथित गर्भावस्था को भी शामिल किया गया है।
इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) लगातार निदा खान की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उनके गर्भवती होने के दावे की मेडिकल जांच के जरिए पुष्टि की जा सकती है।
गंभीर आरोप और जांच
FIR में आरोप लगाया गया है कि ऑफिस में कर्मचारियों पर धार्मिक गतिविधियों और व्यवहार को लेकर दबाव बनाया जाता था। शिकायतों के अनुसार, कुछ कर्मचारियों पर कथित रूप से जबरन धर्मांतरण, नमाज पढ़ने और खानपान से जुड़े नियमों को मानने का दबाव डाला जाता था।
इसके अलावा यौन उत्पीड़न और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के भी आरोप सामने आए हैं। FIR में निदा खान का नाम उन लोगों में शामिल है जो कथित रूप से एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए कर्मचारियों पर निगरानी और दबाव बनाए रखते थे।
9 आरोपियों में 8 गिरफ्तार
इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिनमें से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि निदा खान अब भी फरार हैं।
जांच जारी
पुलिस और SIT टीम इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश जारी है। मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे यह विवाद और गंभीर होता जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel