प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने गुजरात के गांधीनगर में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें भारत–जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी। यह यात्रा खास इसलिए भी रही क्योंकि यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष और रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में रक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक, शिक्षा और क्रिटिकल सेक्टर्स में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प जताया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी जैसी मजबूत अर्थव्यवस्थाओं का करीबी सहयोग न केवल दोनों देशों, बल्कि पूरी मानवता के हित में है। उन्होंने आर्थिक साझेदारी को ‘लिमिटलेस’ बताते हुए रक्षा, स्पेस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज़ ने गुजरात में प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता की।#NarendraModi #FriedrichMerz #IndiaGermany #Gujarat #DelegationTalks
[ Modi, Merz, Gujarat, Talks, Delegation ] pic.twitter.com/hAyEucp7nJ
— One India News (@oneindianewscom) January 12, 2026
दोनों नेताओं ने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की, जिसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप आतंकवाद के खिलाफ समन्वित वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। संयुक्त बयान में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले और 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में हुई आतंकी घटना की तीखी निंदा की गई। दोनों देशों ने आतंकवादियों, उनके नेटवर्क और उन्हें वित्तीय सहायता देने वाले ढांचे के खिलाफ सहयोग और मजबूत करने का संकल्प लिया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति में सूचीबद्ध तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है।
भारत और जर्मनी ने सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत आतंकवादी सुरक्षित ठिकानों और उनके बुनियादी ढांचे को खत्म करने, साथ ही आतंकी नेटवर्क और फंडिंग को बाधित करने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। नेताओं ने आपसी कानूनी सहायता संधि के अनुसमर्थन का स्वागत किया और आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह के तहत हुई प्रगति पर संतोष जताया। कुल मिलाकर, यह वार्ता भारत–जर्मनी संबंधों में रक्षा, तकनीक, अर्थव्यवस्था और वैश्विक सुरक्षा के मोर्चे पर नई मजबूती और एकजुटता का संकेत मानी जा रही है।
અમારી યુટ્યુબ ચેનલને લાઈક, શેર અને સબસ્ક્રાઈબ કરશો
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel