इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इन दिनों एक बड़ी विवाद में घिर गई हैं। उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिनको देखकर इटली के लोगों में आक्रोश फैल गया है। केवल मेलोनी ही नहीं, उनकी बहन एरियाना और इटली की कई अन्य महिलाओं की तस्वीरें भी अपलोड की गई हैं। इन तस्वीरों पर आपत्तिजनक और लैंगिक भेदभाव से भरे कैप्शन लगाए गए, जिसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।
बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें रैलियों, इंटरव्यू और छुट्टियों के दौरान की हैं। इन्हें महिलाओं के व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट से चुराकर एडिट किया गया और फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फिका’ पर अपलोड किया गया। इस वेबसाइट के 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इसमें VIP सेक्शन के तहत मेलोनी, उनकी बहन और कई अन्य महिलाओं की तस्वीरें वायरल की गईं।
चर्चा यह भी है कि कुछ दिन पहले मेटा ने “मिया मोग्ली” (मेरी पत्नी) नामक फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया था। इस अकाउंट पर इटली के पुरुष अपनी पत्नियों या अन्य महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करते थे। इस अकाउंट को बंद करने के ठीक सात दिन बाद ही मेलोनी की तस्वीरें वेबसाइट पर अपलोड की गईं। इसे फेसबुक अकाउंट बंद करने के खिलाफ एक तरह की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है।
‘फिका’ नाम की वेबसाइट साल 2005 में शुरू की गई थी। इतालवी भाषा में फिका शब्द एक आपत्तिजनक और अश्लील अर्थ रखता है। इसी वजह से यह वेबसाइट लंबे समय से विवादों में रही है। इस बार इसके खिलाफ वामपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी (PD) ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पार्टी की नेता वेलेरिया कैम्पाग्ना ने दर्ज कराई है, क्योंकि उनकी तस्वीरें भी वेबसाइट पर डाली गई हैं। इसके अलावा मशहूर एक्ट्रेस-डायरेक्टर पाओला कॉर्टेलेसी, फिल्म सी’ए एनकोरा डोमनी (There’s Still Tomorrow) से जुड़ी तस्वीरें और मशहूर इन्फ्लुएंसर चियारा फेरग्नी की तस्वीरें भी अपलोड की गई हैं।
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं। वे कैथोलिक धर्म से आती हैं और दक्षिणपंथी, राष्ट्रीय-रूढ़िवादी पार्टी फ्राटेली डी’इटालिया (Brothers of Italy) की नेता हैं। पार्टी की स्थापना 2012 में हुई थी और मेलोनी 2014 से इसकी अध्यक्ष हैं। वे नाटो की समर्थक हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की पक्षधर भी रही हैं। 2021 में उन्होंने अपनी आत्मकथा Io sono Giorgia प्रकाशित की थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel