प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को दो दिन की जापान यात्रा पर टोक्यो पहुँचे। हानेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद टोक्यो में भारतीय समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र गाकर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए विशेष और भावनात्मक रहा।
जापानी समुदाय के सदस्यों ने टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत गायत्री मंत्र और अन्य पवित्र मंत्रों का पाठ करके किया जब वह जापान पहुंचे।#NarendraModi #JapanVisit #GayatriMantra #IndiaJapan #CulturalWelcome
[ Modi, Japan, Gayatri Mantra, Welcome, Tokyo ] pic.twitter.com/k3sarem2LA
— One India News (@oneindianewscom) August 29, 2025
इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आर्थिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। टोक्यो पहुँचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “टोक्यो पहुँच गया हूँ। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मज़बूत कर रहे हैं, और मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।”
Landed in Tokyo. As India and Japan continue to strengthen their developmental cooperation, I look forward to engaging with PM Ishiba and others during this visit, thus providing an opportunity to deepen existing partnerships and explore new avenues of collaboration.… pic.twitter.com/UPwrHtdz3B
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025
यात्रा से पहले जारी एक बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दौरा भारत और जापान के बीच सभ्यतागत संबंधों और सांस्कृतिक जुड़ाव को गहरा करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि बातचीत का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को अगले स्तर तक ले जाना है, जो पिछले 11 वर्षों में लगातार मजबूत हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपनी साझेदारी को नए पंख देंगे, खासकर आर्थिक और निवेश संबंधों को और विस्तार देंगे। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर्स जैसी उभरती हुई तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे।
पीएम मोदी का कार्यक्रम भी बेहद व्यस्त है। सुबह 10:30 से 10:50 बजे तक उनका व्यावसायिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे 11:30 से 1:10 बजे तक जापान के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:15 से 1:20 बजे के बीच शोरिनजान दारुमा जी मंदिर के मुख्य पुजारी उन्हें पारंपरिक दारुमा गुड़िया भेंट करेंगे। इसके बाद 2:30 से 5:15 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
जापान में पीएम मोदी की यह यात्रा शनिवार (30 अगस्त 2025) तक चलेगी। इसके बाद वे चीन के तिआनजिन शहर जाएँगे, जहाँ 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक भी होने की संभावना है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel