दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने लाइव जुड़कर भारत और प्रधानमंत्री Narendra Modi की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के “ग्रेट फैन” हैं और उन्हें अपना करीबी दोस्त मानते हैं।
कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar, अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio और अमेरिकी राजदूत Sergio Gor मौजूद थे।
लाइव बातचीत के दौरान ट्रंप ने राजदूत सर्जियो गोर को फोन कर कहा,
“मैं सभी को नमस्कार करता हूँ। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत पसंद करता हूँ। वे महान हैं और मेरे खास दोस्त हैं। भारत हम पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है।”
"Big fan of PM Modi", says Trump as US Ambassador Sergio Gor connects US President live at 250th Independence day celebration in Delhi pic.twitter.com/093VahAh65
— Sidhant Sibal (@sidhant) May 24, 2026
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच साझेदारी और गहरी होगी।
अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी को किसी मदद की आवश्यकता होगी, उन्हें पता है कि किसे फोन करना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “मुझे भारत से प्यार है।”
इस मौके पर ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वे देश के इतिहास के सबसे बेहतरीन सेक्रेटरी ऑफ स्टेट साबित होंगे।
यह कार्यक्रम भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाने वाला अहम अवसर माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel