उत्तर प्रदेश के Prayagraj से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ‘डायसिस ऑफ लखनऊ’ के अंतर्गत संचालित बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज की महिला प्रिंसिपल ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने संस्था के चेयरमैन बिशप मॉरिस एडगर दान, उनके बेटे एलन दान, सेक्रेटरी राकेश चत्री और एक अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,
पीड़ित प्रिंसिपल ने 23 मई 2026 को कर्नलगंज थाने में FIR दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नौकरी से निकालने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि “ऊपर के अधिकारियों को संतुष्ट करना होगा, तभी नौकरी बची रहेगी।”
पीड़िता ने अपने पूर्व पति विशान नोवेल सिंह का नाम भी मामले में शामिल किया है। पुलिस के अनुसार, महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और पिछले 15 वर्षों से प्रयागराज में कार्यरत हैं।
महिला ने बताया
उनका दो साल पहले तलाक हो चुका है और आरोपियों ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर पिछले एक साल से उनका शारीरिक शोषण किया। उन्होंने यह भी कहा कि 7 मई 2026 को बिशप ने उन्हें सेक्रेटरी के घर बुलाया, मना करने पर गाली-गलौज और नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी एक पूर्व प्रिंसिपल को इसी तरह प्रताड़ित कर स्कूल से हटाया गया था।
मामले में पुलिस अधिकारी एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को फिर से उजागर करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel