गुजरात में आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मंत्रियों की अधिकतम संख्या सदन की कुल संख्या के 15 प्रतिशत यानी 27 हो सकती है। फिलहाल मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ 17 मंत्री हैं, जिनमें आठ कैबिनेट स्तर के और आठ राज्य मंत्री (एमओएस) शामिल हैं। विस्तार से पहले सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए हैं, ताकि नए चेहरों को जगह दी जा सके।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें मंत्रिमंडल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की अनुमति भी मांगी। सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों की सूची तैयार हो चुकी है और एनडीटीवी को इसकी प्रति मिल गई है। अब कुछ ही देर में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू होगा।
Gujarat CM Bhupendra Patel held a courtesy meeting with the Governor of Gujarat Acharya Devvrat today
During this, Chief Minister apprised about the current status of the Gujarat Cabinet and sought permission to organize the oath-taking ceremony for the new cabinet members, the… pic.twitter.com/ihlLTvIkiV
— ANI (@ANI) October 17, 2025
गुजरात की नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 26 मंत्री
भूपेन्द्र पटेल, मुख्यमंत्री
त्रिकम छंगा, अंजार कच्छ
स्वरूपजी ठाकोर, वाव
प्रवीण कुमार माली, डीसा
ऋषिकेष पटेल, विसनगर
पी.सी. बरंडा, भिलोडा (एसटी)
दर्शन वाघेला, असारवा विधायक अहमदाबाद (एससी)
कांति अमृतिया, मोरबी
कुँवरजी बावलिया, जसदण (रिपीट)
अर्जुन मोढवाडिया, पोरबंदर
रिबावा जाडेजा, जामनगर उत्तर
डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कोडिनार धाराभ्या (एससी)
कौशिक वेंकरिया, अमरेली विधायक
परसोत्तम सोलंकी, भावनगर ग्रामीण (रिपीट)
जीतू वाघानी, भावनगर पश्चिम
रमणभाई सोलंकी, बोरसद
-कमलेश पटेल, पेटलाड आनंद
संजयसिंह महीदा, महुधा
रमेश कटारा, फतेपुरा विधानसभा (अजजा)
मनीषा वकील, वडोदरा सिटी (एससी)
ईश्वरसिंह पटेल, अंकलेश्वर
प्रफुल्ल पंसेरिया, कामरेज
हर्ष संघवी, मजूरा
जयराम गामित, निज़ार सीट (एसटी)
नरेश पटेल, गंडेविना (ST)
कनु देसाई, पारदी
इस महीने की शुरुआत में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा को केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल की जगह भाजपा की गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी की “एक व्यक्ति, एक पद” नीति के कारण इस बार विश्वकर्मा को मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, और अब यह फेरबदल मिशन 2027 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा का यह कैबिनेट विस्तार आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। पार्टी नए सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को परखने की रणनीति पर काम कर रही है। यह फेरबदल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता गोपाल इटालिया भाजपा के पारंपरिक पाटीदार गढ़ में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों की सूची में नरेश पटेल, कांतिलाल अमृतिया, पुरूषोत्तम सोलंकी, अर्जुन मेदवाडिया, कौशिक वेकारिया, त्रिमक छगा और दर्शना बेन के नाम शामिल हैं। इनमें से 4-5 मंत्री कोली/ओबीसी समुदाय से हैं — जैसे अमृतिया, सोलंकी, मेदवाडिया, छगा और दर्शना बेन — जबकि दो मंत्री पाटीदार समाज से होंगे, जिनमें नरेश पटेल और कौशिक वेकारिया शामिल हैं।
क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए सौराष्ट्र से चार, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात से एक-एक मंत्री को स्थान दिया गया है। अहमदाबाद (असारवा) से दर्शना बेन को शामिल किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, दोनों ही अहमदाबाद से हैं, जिससे पार्टी के अंदर अहमदाबाद के प्रभाव को और बल मिलने की संभावना है।