उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि की हत्या के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को मृतक के परिवार से मिलने फतेहपुर पहुँचे। हालाँकि, हरिओम के भाई शिवम ने एक वीडियो जारी कर राहुल गाँधी पर राजनीति करने का आरोप लगाया और उनसे मिलने से इंकार कर दिया। शिवम ने कहा कि उनका परिवार योगी सरकार की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट है।
शिवम ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि राहुल गाँधी को इस दुखद घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार को न्याय और सहायता देने में तत्परता दिखाई है, इसलिए अब इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देना गलत होगा।
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
हरिओम वाल्मीकि के परिवार ने राहुल गांधी से मिलने से साफ इनकार कर दिया
परिवार ने कहा — “सरकार की कार्रवाई से हम पूरी तरह संतुष्ट हैं, हमें राजनीति नहीं करनी।”
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ‘दलित कार्ड’ फ्लॉप!
जनता अब राजनीति नहीं, न्याय और विकास चाहती है। pic.twitter.com/xmOFRiahfm
— Ocean Jain (@ocjain4) October 17, 2025
फतेहपुर प्रशासन ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी प्रदान की है। एडीएम (एफआर) अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि हरिओम की बहन कुसुम को स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि उनके भाई शिवम को समाज कल्याण विभाग के स्कूल में नौकरी दी गई है। इससे परिवार को आर्थिक रूप से राहत मिली है।
इस बीच, राहुल गाँधी के फतेहपुर दौरे से पहले शहर में पोस्टर वार शुरू हो गया। कई जगहों पर उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं जिन पर लिखा गया, “जाति के नाम पर बाँटने की तुम्हारी ये कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी” और “दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ।” हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये पोस्टर किसने लगवाए हैं।