गुजरात के भावनगर में NSUI जिलाध्यक्ष अर्शमान खान बलोच को अहमदाबाद साइबर फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला इतना बड़ा है कि पुलिस हवाला नेटवर्क की भी गहन जाँच कर रही है। एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम के नाम पर 47 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। जाँच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस को अर्शमान खान बलोच की भूमिका का पता चला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करने वाला बलोच यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की कोशिश में भी सक्रिय था। वह साइबर ठगों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता था और इसके बदले हवाला के पैसों पर 25 प्रतिशत कमीशन लेता था। पुलिस के अनुसार, उसके पास संपत्ति और लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है, जिसमें BMW, फॉर्च्यूनर, थार और इनोवा जैसी महँगी गाड़ियाँ शामिल हैं।
Scams and Congress are two sides of the same coin.
During the investigation of a cyber fraud case in Ahmedabad, it was revealed that the NSUI president from Congress's student wing was providing bank accounts to cyber fraudsters. Police have arrested Bhavnagar district NSUI… pic.twitter.com/ywAIiSkRWL
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 1, 2025
सूत्र बताते हैं कि बलोच कुछ समय पहले दुबई गया था जहाँ उसकी मुलाकात एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग से हुई। इसके बाद उसने उनके साथ काम करना शुरू किया। वह हवाला के पैसे अपने बैंक खातों में जमा करवाता था और फिर अंगड़िया सिस्टम के जरिए अलग-अलग स्थानों से नकद रकम इकट्ठा करता था। इस प्रक्रिया में वह 25 प्रतिशत हिस्सा खुद रखता था, जबकि बाकी रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश में बैठे ठगों तक पहुँचाया जाता था।
इन फर्जी खातों और हवाला प्रणाली के जरिए बलोच ने करोड़ों रुपये कमाए। अंगड़िया नेटवर्क के माध्यम से उसे अकेले डेढ़ करोड़ रुपये का फ्रॉड माल मिला बताया जा रहा है। इसी अवैध कमाई से उसने अपनी संपत्ति और जीवनशैली को और अधिक भव्य बनाया।
सूत्र यह भी बताते हैं कि अर्शमान खान बलोच का नाम पहले भी दो पुराने मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को उजागर करने के प्रयास में जुटी है। जाँच से संकेत मिल रहे हैं कि हवाला का यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हो सकता है, जिससे यह केस और भी गंभीर हो जाता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel