बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है और हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। ताजा मामलों में जेस्सोर जिले में एक हिंदू व्यापारी-पत्रकार और एक हिंदू दुकानदार की निर्मम हत्या की गई है। इन दो घटनाओं के साथ ही पिछले 18 दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या
जेस्सोर जिले के केशबपुर उपजिला स्थित अरुआ गांव निवासी 38 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी की सोमवार (5 जनवरी 2026) शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राणा बैरागी मोनिरामपुर के कोपलिया बाजार में बर्फ बनाने की फैक्ट्री चलाते थे और इसके साथ ही ‘दैनिक बीडी खबर’ समाचार पत्र में नरैल क्षेत्र के कार्यवाहक संपादक भी थे।
🚨 #Bangladesh में हिंदू अल्पसंख्यक युवकों की हत्या का सिलसिला लगातार जारी है।
कल की तारीख में दो हिंदू युवकों को मौत के घाट उतारा गया 🔥
जेस्सोर जिले के मोनिरामपुर में राणा प्रताप बैरागी की हत्या के कुछ घंटों बाद एक और हिंदू की जान चली गई।
📍 रात करीब 10 बजे चौरसिंदुर बाजार,… pic.twitter.com/amk2UZ868A
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) January 6, 2026
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5:45 बजे राणा बैरागी अपनी फैक्ट्री में मौजूद थे। इसी दौरान तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे, उन्हें बाहर बुलाया और अपने साथ ले गए। रास्ते में हमलावरों ने उनके सिर में तीन गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
हिंदू दुकानदार मणि चक्रवर्ती की चाकू घोंपकर हत्या
दूसरी घटना नरसिंदी जिले के पोलाश उपजिला क्षेत्र की है, जहां सोमवार (5 जनवरी 2026) को एक हिंदू दुकानदार मणि चक्रवर्ती की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मणि चक्रवर्ती चारसिंदुर बाजार में किराने की दुकान चलाते थे और सोमवार शाम को भी अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मणि चक्रवर्ती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे इलाके में एक प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या
बांग्लादेश में पिछले 18 दिनों के भीतर अब तक छह हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। इससे पहले दीपू चंद्र दास की कथित ईशनिंदा के आरोप में हत्या की गई थी। इसके बाद अमृत मंडल, बजेंद्र विश्वास और खोकोन दास को भी मौत के घाट उतार दिया गया। अब हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी और हिंदू दुकानदार मणि चक्रवर्ती की हत्या ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। इसके साथ ही महिलाओं के साथ गैंगरेप और हिंदू समुदाय के घरों को जलाए जाने की घटनाओं की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel