फ्रांस के ग्रेनोबल शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 79 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक जैक लेवुग्ल पर 1967 से 2022 के बीच 89 नाबालिगों के साथ यौन शोषण और रेप करने के गंभीर आरोप लगे हैं। फ्रांसीसी अभियोजक एटिएन मंटो ने मंगलवार (10 फरवरी 2026) को मामले की जानकारी देते हुए संभावित पीड़ितों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
कई देशों में बनाए शिकार
जांच में सामने आया है कि आरोपी फ्रेंच भाषा शिक्षक और गुफा अध्ययन (स्पेलियोलॉजी) ट्रेनर था। उसने फ्रांस के अलावा भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, नाइजर, अल्जीरिया, फिलीपींस और कोलंबिया समेत कई देशों में कथित तौर पर बच्चों को अपना शिकार बनाया। पीड़ितों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
USB ड्राइव से खुला राज
यह मामला तब उजागर हुआ जब आरोपी के भतीजे ने उसकी USB ड्राइव की जांच की। इसमें बच्चों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और डायरी के 15 हिस्से मिले, जिनमें कथित घटनाओं का विस्तार से उल्लेख था। जांच एजेंसियों ने अब तक 89 पीड़ितों की पहचान कर ली है। आरोपी 2024 से हिरासत में है।
This is extremely sick
He has such freedom of movement across the world to rape and there’s many more like him. https://t.co/sR8HuKjmsi pic.twitter.com/ig4eFYnoyE
— Kiki Mordi (@kikimordi) February 10, 2026
हत्या के आरोप भी कबूल
जांच के दौरान लेवुग्ल ने अपनी बीमार मां और 92 वर्षीय मौसी की हत्या करना भी स्वीकार किया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
सिस्टम पर उठे सवाल
इससे पहले फ्रांस में एक अन्य रिटायर्ड डॉक्टर जोएल ले स्कुआर्नेक को 299 बच्चों के यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। बाल अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों से सिस्टम की गंभीर खामियां उजागर हो रही हैं और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel