राजधानी दिल्ली के ITO इलाके में सोमवार, 1 जून 2026 को उस समय हड़कंप मच गया जब विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में अचानक आग लग गई। यह आग दफ्तर की दूसरी मंजिल पर लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सुबह 9:37 बजे मिली सूचना
दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।
#WATCH | Delhi | Efforts underway to douse the fire on the second floor of the Ministry of Education office, Vikas Marg. Further details awaited. https://t.co/p8Ukdd9pRw pic.twitter.com/qPPVU3Pb8n
— ANI (@ANI) June 1, 2026
4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
सामने आई तस्वीरों में शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर की दूसरी मंजिल से घना धुआं उठता देखा गया, जिससे आग की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कोई हताहत नहीं
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और दमकल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel