पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में लव जिहाद का मामला
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के हल्दीबाड़ी शहर में एक दर्दनाक लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। आरोप है कि आशिक इस्लाम नामक एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू कॉलेज छात्रा को प्रेमजाल में फँसाया। बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार (9 जुलाई 2025) को एक वीडियो साझा करते हुए इस घटना की जानकारी दी।
West Bengal is fast becoming a hub of Love Jihad, with disturbing cases emerging one after another.
In Haldibari, a young Hindu college student became the victim of a trap set by Ashik Islam, posing as a fake Hindu identity. When she discovered the truth, she wanted to walk… pic.twitter.com/4H3vvcHC9E
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) July 9, 2025
पार्टी के मुताबिक, जब लड़की को युवक की असली पहचान का पता चला तो उसने संबंध खत्म करना चाहा। लेकिन आशिक ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने 22 जून को आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 30 जून को उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी आशिक इस्लाम फरार होकर केरल भाग गया था। हालांकि, पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला न केवल युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाता है, बल्कि सोशल मीडिया और निजी जानकारी के दुरुपयोग के गंभीर परिणामों को भी उजागर करता है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।