click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: रोकी गई IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग, तुरंत वापस बुलाने के दिए गए आदेश
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > रोकी गई IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग, तुरंत वापस बुलाने के दिए गए आदेश
India

रोकी गई IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग, तुरंत वापस बुलाने के दिए गए आदेश

IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है।

Last updated: 2024/07/16 at 6:01 PM
One India News Team
Share
9 Min Read
SHARE

IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है। पूजा को महाराष्ट्र के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम से बाहर निकाला गया, उन्हें तुरंत वापस मसूरी बुलाया गया है। बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा में चयन को लेकर उठे विवाद के बीच मंगलवार को प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी का ट्रेनिंग रद्द कर दिया गया है। खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए कथित तौर पर विकलांगता प्रमाण पत्र में जालसाजी करने का आरोप है।

Contents
पत्र में क्या कहा गया?फर्जी सर्टीफिकेट को लेकर चल रही जांचजनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 6 बार परीक्षा देने की अनुमतिपूजा ने देर रात पुलिस को बुलायापूजा ने विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए 2 आवेदन दिए, 1 खारिज हुआ2 हफ्ते में कमेटी रिपोर्ट पेश करेगीपूजा ने UPSC को बताया- मानसिक रूप से अक्षम हूंकरोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं पूजा

पत्र में क्या कहा गया?

महाराष्ट्र सरकार की ओर से पूजा की ट्रेनिंग पर रोक लगाई गई है। महाराष्ट्र सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने पत्र लिख कर ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को वाशिम जिले से वापस जाने को कहा है पत्र में कहा गया कि LBSNAA के डिप्टी डायरेक्टर के पत्र के संदर्भ में आपको सूचित किया जाता है कि आपको राज्य के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम से निकाल कर अगले आदेश तक आगे की कार्रवाई के लिए वापस LBSNAA, मसूरी ट्रेनिंग अकेडमी भेजा जा रहा है। आपको 23 जुलाई तक किसी भी हाल में LBSNAA में रिपोर्टिंग करनी है।

Maharashtra: Trainee IAS officer Puja Khedkar relieved from District Training Program of State Government of Maharashtra.

The letter from Nitin Gadre, Additional Chief Secretary (P) reads, "…LBSNAA, Mussoorie has decided to keep your District Training Program on hold and… pic.twitter.com/IHXw8ZOhmw

— ANI (@ANI) July 16, 2024

फर्जी सर्टीफिकेट को लेकर चल रही जांच

बता दें कि IAS पूजा खेडकर के खिलाफ फर्जी सर्टीफिकेट को लेकर जांच की जा रही है। आईएएस पर यह आरोप लगाया गया था कि डॉ. पूजा खेडकर ने अगस्त 2022 में पुणे जिले के पिंपरी के एक अस्पताल से आंशिक ‘लोकोमोटर विकलांगता’ प्रमाण पत्र हासिल किया। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने इसे लेकर जांच की बात कही थी।

वहीं, खेडकर ने इससे पहले साल 2018 और 2021 में अहमदनगर जिला सिविल अस्पताल द्वारा प्रदान किए गए दो प्रमाण पत्र यूपीएससी को बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी के तहत पेश किए थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अगस्त 2022 में पुणे के औंध सरकारी अस्पताल से विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन मेडिकल टेस्ट के बाद उनका आवेदन खारिज कर दिया गया था।

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 6 बार परीक्षा देने की अनुमति

दरअसल, UPSC में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 32 साल की उम्र तक 6 बार परीक्षा देने की अनुमति होती है। वहीं OBC कैटेगरी का अभ्यर्थी 35 साल तक 9 बार परीक्षा दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पूजा ने कुल 11 बार सिविल सर्विसेस की परीक्षा दी हैं।

पूजा पर दिव्यांगता और OBC आरक्षण कोटे का दुरुपयोग करके भारतीय प्रशासनिक सेवा (UPSC) में सिलेक्शन पाने का आरोप है। विवाद बढ़ने के बाद उन्हें पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया था।

पूजा ने देर रात पुलिस को बुलाया

वाशिम पुलिस ने बताया कि 3 महिला कॉन्स्टेबल सोमवार देर रात पूजा के घर गई थीं। पूजा ने ही पुलिस को फोन कर कहा था कि वह कुछ जानकारी शेयर करना चाहती है। महिला कॉन्स्टेबल रात 11 बजे पूजा के केबिन में गई थीं, वे यहां से 1 बजे लौटीं। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि पूजा और पुलिस के बीच 3 घंटे तक क्या चर्चा हुई।

पूजा ने विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए 2 आवेदन दिए, 1 खारिज हुआ

ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर ने दो बार विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था। पुणे के औंध अस्पताल ने उनका आवेदन खारिज कर दिया था। औंध अस्पताल ने पूजा के आवेदन के जवाब में कहा, ‘आपने 23 अगस्त 2022 को विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था। आपकी ओर से बताई गई बीमारी लोकोमोटर विकलांगता की मेडिकल टीम ने 11 अक्टूबर 2022 को जांच की थी।

टीम ने रिपोर्ट के आधार पर आपके दावे को उचित नहीं माना। आपके पक्ष में विकलांगता सर्टिफिकेट जारी करना संभव नहीं है। लोकोमीटर विकलांगता हड्डियों या मांसपेशियों को प्रभावित करती है, जिसके कारण हाथ-पैर के मूवमेंट में परेशानी हो सकती है।’ इसके बाद उन्होंने पिंपरी-चिंचवड के गवर्नमेंट अस्पताल में विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।

2 हफ्ते में कमेटी रिपोर्ट पेश करेगी

केंद्र ने 11 जुलाई को विवादों में घिरी ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी को वेरिफाई करने के लिए सिंगल मेंबर कमेटी का गठन किया है। केंद्र ने एक बयान में कहा कि यह जांच एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अफसर कर रहे हैं। इसका मकसद 2023 बैच की अधिकारी खेडकर की उम्मीदवारी के दावों और अन्य डिटेल को वेरिफाई करना होगा। समिति अपनी रिपोर्ट दो हफ्तों में पेश करेगी।

पूजा से जब उनकी जांच के लिए गठित कमेटी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पूजा ने कहा, ‘मुझे इस पर कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। मैं कमेटी के सामने अपना पक्ष रखूंगी।’

पूजा ने UPSC को बताया- मानसिक रूप से अक्षम हूं

पूजा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को दिए एक हलफनामे में दावा किया है कि वह मानसिक रूप से अक्षम हैं और उन्हें देखने में भी दिक्कत होती है। पूजा ने मेडिकल टेस्ट देने से 6 बार मना किया था, जबकि मेडिकल टेस्ट देना जरूरी होता है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा का पहला मेडिकल टेस्ट दिल्ली AIIMS में अप्रैल 2022 में शेड्यूल हुआ था। उन्होंने कोविड पॉजिटिव होने का हवाला देकर इसमें शामिल होने से मना कर दिया था। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि जब पूजा ने एग्जाम में शामिल होने से मना कर दिया था तो फिर सिलेक्शन क्यों और कैसे हुआ?

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं पूजा

पूजा ने साल 2023 में जॉइनिंग से पहले सरकार को दिए अपनी अचल संपत्ति के ब्योरे में बताया कि उन्होंने 2015 में पुणे के म्हालुंगे में 2 प्लॉट खरीदे। इसमें उन्होंने एक प्लॉट 42 लाख 25 हजार रुपए और दूसरा प्लॉट 43 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा। अभी दोनों प्लॉट की मार्केट वैल्यू 6 से 8 करोड़ रुपए के बीच है।

पूजा ने 2018 में पुणे के धनेरी इलाके में 20 लाख 79 हजार रुपए में 4.74 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इसकी मौजूदा कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए है। पूजा ने 2020 में 44 लाख 90 हजार रुपए में केंधवा में 724 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट खरीदा, जिसकी कीमत अभी 75 लाख रुपए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा खेडकर अपनी पोस्टिंग के दौरान जिस ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती और महाराष्ट्र सरकार का स्टिकर लगाकर घूमती थीं, उस पर 26 हजार रुपए का जुर्माना बकाया है।

2022 से अब तक तेज गति से गाड़ी चलाने, सिग्नल तोड़ने और पुलिस के पूछने पर रुकने से इनकार करने जैसे ट्रैफिक रूल्स तोड़ने को लेकर ऑडी के 21 चालान पेंडिंग हैं। ऑडी कार एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

RTO ने इंजीनियरिंग कंपनी को नोटिस जारी किया है। RTO के एक अधिकारी ने 12 जुलाई को बताया कि पुणे RTO ने पुणे स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसके नाम पर MH-12/AR-7000 नंबर वाली ऑडी रजिस्टर्ड है। नोटिस में कंपनी को जांच के लिए ऑडी कार को तुरंत RTO में पेश करने के लिए कहा गया है।

You Might Also Like

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं

TMC में बढ़ी बगावत! सायोनी घोष का नाम भी बागी सांसदों में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बढ़ी मुश्किलें

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, BJP नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

TAGGED: @india, hindi news, IAS Officer, IAS Pooja Khedkar, newschannelinindia, oneindianews, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team July 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर आ गया बड़ा अपडेट, इन नदियों पर नौ पुल तैयार
Next Article विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मॉरीशस

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

PM मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बधाई, कहा- भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं
India Top News World June 10, 2026
TMC में बढ़ी बगावत! सायोनी घोष का नाम भी बागी सांसदों में शामिल, ममता बनर्जी के लिए बढ़ी मुश्किलें
Elections India Top News West Bengal June 10, 2026
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कानूनी नोटिस: गणेश पूजा और मासिक धर्म पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह
India Top News June 10, 2026
TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
Assam Elections India Top News West Bengal June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.