उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा और बांग्लादेश की स्थिति को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल गाजा पट्टी के हालात पर तो आंसू बहाते हैं, लेकिन बांग्लादेश में दलित हिंदू युवकों की हत्या पर चुप्पी साध लेते हैं। सीएम योगी ने इस रवैये को दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि यही उनकी तुष्टिकरण की राजनीति की कड़वी सच्चाई है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गाजा के मुद्दे पर कैंडल मार्च निकाले जाते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर विपक्ष की जुबान बंद हो जाती है। उनके अनुसार, यह चयनात्मक संवेदनशीलता देश और समाज के लिए घातक है।
#WATCH | Lucknow: In the Assembly, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Look how a Dalit youth was burned alive in Bangladesh. You people shed tears over everything that happens in the Gaza Strip, but not a single word comes out of your mouths when a Dalit youth was killed in… pic.twitter.com/zCoTUZHdQ1
— ANI (@ANI) December 24, 2025
सीएम योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान के निर्माण के लिए भी यही लोग जिम्मेदार रहे। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान बना ही नहीं होता, तो वहां इस तरह हिंदुओं का कत्लेआम नहीं होता। योगी आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों ने बहुत से लोगों के आधार कार्ड बनवाने का “पाप” किया, जिससे देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी तत्व मजबूत हुए।
उन्होंने कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी हमारे देश के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होते हैं और वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में हिंदुओं और सिखों को मारा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि ऐसे बांग्लादेशियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम योगी ने राज्य के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार पौने दो सौ करोड़ की परियोजना को भी 860 करोड़ खर्च करने के बाद पूरा नहीं कर पाई। गोमती रिवर फ्रंट पर 1400 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, जबकि ठोस नतीजे नहीं दिखे।
उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए कहा कि सपा सरकार ने सिर्फ सिविल वर्क के लिए ही 15 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा था, जबकि उनकी सरकार ने उसी एक्सप्रेसवे को 11,800 करोड़ रुपये में बनाकर दिखा दिया।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार के समय प्रदेश में वैमनस्यता, गुंडा टैक्स और दंगे आम बात थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब दंगा करने वालों का क्या हश्र होता है, यह जानना है तो बरेली के मौलाना से पूछ लिया जाए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel