अहमदाबाद में गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेजलपुर इलाके में चल रहे एक अवैध कसाईखाने का भंडाफोड़ किया है। यह अवैध गतिविधि सोनल सिनेमा के पास झाड़ियों के पीछे गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही थी, जहां गाय समेत अन्य पशुओं को काटा जा रहा था।
पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपितों—मुस्ताक, रईश और मुनाफ—को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड झहीरुद्दीन उर्फ झहीर डब्बो है, जो पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है।
अहमदाबाद गुजरात में एक गाय की हत्या के आरोपी को जीप के उप्पर लेटा कर पीटते पुलिस वाले… आरोपी की चीखने की आवाज़ आ रही है मम्मी बचाओ अल्लाह बचाओ.. अब कौन बचाये pic.twitter.com/OLnzRICf3o
— Sarpanch Mika Gill (@SarpanchMika) May 8, 2026
जांच में सामने आया है कि गिरोह रात के अंधेरे में पशुओं को झाड़ियों के बीच लाकर उनका अवैध वध करता था और फिर ऑटो रिक्शा के जरिए मांस की सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपितों ने इलाके में निगरानी के लिए अलग से लोगों को तैनात किया हुआ था, जो पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 520 किलो संदिग्ध मांस, धारदार हथियार (चाकू-छुरे), एक ऑटो रिक्शा और बिना नंबर की एक संदिग्ध कार जब्त की। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 4.66 लाख रुपए आंकी गई है।
मौके से पुलिस ने एक साल के बछड़े को भी छुड़ाया, जिसे आरोपितों ने बिना चारा-पानी के बांधकर रखा हुआ था। पशु के साथ क्रूरता को लेकर भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आरोपित को पुलिस वाहन के बोनट से बांधकर मारपीट करते हुए दिखाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सभी आरोपितों के खिलाफ ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) और गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बरामद मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel