ED की कस्टडी में छांगुर गैंग का राजदार नवीन रोहरा, अवैध धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग पर खुलासे
छांगुर गैंग का अहम सदस्य नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन अब ED की रिमांड में है। सोमवार शाम को उसे कस्टडी में लेने के बाद ईडी ने अवैध धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों पर लंबी पूछताछ की। नवीन, छांगुर बाबा की सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन का पति है और उसका यूएई व शारजाह से कनेक्शन है। माना जा रहा है कि छांगुर नेटवर्क और उसकी संपत्तियों का सबसे बड़ा राजदार वही है।
ED की पूछताछ में मुख्य खुलासे
- धर्मांतरण और फंडिंग
- नवीन ने कहा कि उसने “नेक काम के लिए धर्म परिवर्तन” किया, पैसे नहीं लिए।
- पत्नी नसरीन का धर्म परिवर्तन छांगुर बाबा ने कराया, खुद ने नहीं।
- पासपोर्ट और UAE यात्राएं
- आधिकारिक पासपोर्ट नंबर 23672063, वैधता 30.07.2026।
- 2016-2020 के बीच 19 बार UAE यात्रा, आका छांगुर के काम के लिए जाने का दावा।
- पति-पत्नी सिर्फ एक बार साथ गए, बाकी बार अलग-अलग।
- पूछताछ में जाली पासपोर्ट (G1033366) का भी खुलासा, जिस पर नवीन चुप रहा।
- बैंक ट्रांजैक्शन और विदेशी अकाउंट
- भारत में कई अकाउंट्स (HDFC, ICICI, BOB, Paytm) से करोड़ों का लेन-देन।
- विदेशी खातों के स्टेटमेंट पेश होने पर कहा कि छांगुर बाबा और रशीद अकाउंट चलाते थे, उसका आधार कार्ड केवल इस्तेमाल हुआ।
- ऑफशोर कंपनी का राज
- पनामा में रजिस्टर्ड ‘Logos Marine S.A.’ के दस्तावेज और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी मिले।
- ईडी को शक है कि इस कंपनी के जरिए अवैध धर्मांतरण से जुटाए पैसे विदेश भेजे जाते थे।
- नवीन ने दावा किया कि वह अनपढ़ है और कागजी काम नहीं जानता, उसे फंसाया जा रहा है।
ईडी को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान छांगुर नेटवर्क, विदेशी फंडिंग चैनल और धर्मांतरण रैकेट से जुड़े और बड़े राज सामने आएंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel