अमित शाह ने तोड़ा रिकॉर्ड: देश के सबसे लंबे समय तक रहने वाले गृह मंत्री बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। अमित शाह अब सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बन गए हैं। उन्होंने 2,258 दिन पूरे कर भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अमित शाह ने 30 मई 2019 को गृह मंत्री का पदभार संभाला था और तब से अब तक उन्होंने कई अहम फैसले लिए हैं। उनका कार्यकाल खासतौर पर 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के लिए ऐतिहासिक माना जाता है।
श्री अमित शाह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बने।
2,258 दिनों के कार्यकाल के साथ, उन्होंने श्री लालकृष्ण आडवाणी के 2,256 दिनों के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है।
उनसे पहले, भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1,218 दिनों तक… pic.twitter.com/DHVzLkcerd
— One India News (@oneindianewscom) August 5, 2025
गृह मंत्री पद पर सबसे लंबे कार्यकाल वाले नेता:
- अमित शाह – 2,258 दिन (30 मई 2019 से)
- लाल कृष्ण आडवाणी – 2,256 दिन (19 मार्च 1998 – 22 मई 2004)
- गोविंद बल्लभ पंत – 6 साल 56 दिन (10 जनवरी 1955 – 7 मार्च 1961)
अमित शाह के इस कार्यकाल में कड़े फैसले, विपक्ष को करारा जवाब और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम कदम उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel