केरल के कासरगोड जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर के साथ 2 वर्षों तक यौन शोषण करने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। 5 अन्य आरोपित फरार हैं। आरोपितों में एक स्थानीय नेता समेत शिक्षा विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 2 अधिकारी का नाम भी शामिल है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़के से LGBTQ समुदाय के लिए बने एक मोबाइल ऐप के जरिए आरोपितों ने दोस्ती। मंगलवार (16 सितंबर 2025) को पुलिस ने बताया कि लड़के के साथ घर के अलावा केरल के कन्नूर और कोझिकोड जिले समेत अलग-अलग जगहों पर 14 आरोपितों ने यौन उत्पीड़न किया। सभी आरोपित 25 से 51 वर्ष की आयु के बीच के हैं।
घटना की जानकारी तब हुई जब लड़के की माँ ने घर में एक अनजान आदमी को देखा। माँ को देखते ही आदमी घर से भाग निकला। उन्होंने जब लड़के से उसके बारे में पूछा तो सारी कहानी पता चली। इसके बाद माँ ने चाइल्ड लाइन को मामले की शिकायत की।
पुलिस के अनुसार, बच्चे के बयान के आधार पर आरोपितों पर POCSO की अलग अलग धाराओं में 14 मामले दर्ज किए गए हैं। मामले की जाँच के लिए SIT गठित की गई है।
कासरगोड से जुड़े आठ मामलों की जाँच SIT कर रही है, जबकि बाकी 6 मामले कोझिकोड और कन्नूर पुलिस को सौंपे गए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel