सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से सवाल किया कि उन्हें कैसे पता चला कि चीन ने 2,000 किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है और सलाह दी कि आप विपक्ष के नेता हैं, अपनी बात संसद में रखें, सोशल मीडिया पर नहीं। यह फटकार उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आई, जिसमें राहुल गांधी ने सेना पर टिप्पणी मामले में जारी समन को चुनौती दी थी। कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस भी जारी किया।
सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर, 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को फटकार लगाई।
(फ़ाइल फ़ोटो) pic.twitter.com/uFR19vzvUS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपनी 2023 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दावा किया था कि एक पूर्व सेना अधिकारी ने उन्हें बताया कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। इसी टिप्पणी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह के बयान राष्ट्रहित में नहीं माने जाएंगे।