नवी मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार, 2 अगस्त 2025 की रात एक डांस बार में तोड़फोड़ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना से पहले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने रायगढ़ में पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी की एक रैली में डांस बारों का विरोध किया था।
उन्होंने कहा था कि “रायगढ़ में सबसे ज्यादा डांस बार हैं, जो पहले बंद हो गए थे लेकिन अब फिर से खुल गए हैं। राज ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा कि इसे कौन चला रहा है और क्या सिर्फ मराठी लोग इसमें शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों को डांस बार की लत लगाकर फंसाया जा रहा है और चेतावनी दी कि छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रही रायगढ़ को डांस बार का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।”