मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच Bahrain में बड़ा कदम उठाया गया है। ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने और उनकी कथित तौर पर तारीफ करने के आरोप में छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार लोगों में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। इस बारे में जानकारी Ministry of Interior Bahrain ने दी है।
ईरानी हमलों के बाद बनाया था वीडियो
अधिकारियों के अनुसार संदिग्धों ने Iran के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद घटनास्थल के वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया।
#BREAKING: Bahrain has arrested 5 Pakistani nationals and 1 Bangladeshi national for filming and praising Iranian Missile and Drone attack on Bahrain, expressing sympathy with Iran’s aggression and spreading false information. pic.twitter.com/RVH46aIpvD
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 9, 2026
इन पोस्टों में कथित तौर पर ईरान के प्रति सहानुभूति दिखाई गई और हमलों की तारीफ की गई थी।
साइबर क्राइम यूनिट ने की पहचान
संदिग्धों की पहचान Anti-Cybercrime Directorate ने की। यह इकाई General Directorate of Anti-Corruption and Economic and Electronic Security के तहत काम करती है।
साइबर क्राइम टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पोस्ट से फैली दहशत
अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए इन वीडियो और पोस्टों से लोगों में भ्रम और डर का माहौल बन गया था।
सरकार का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब Iran और खाड़ी देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने हाल के दिनों में Saudi Arabia, Qatar, United Arab Emirates और बहरीन समेत कई देशों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel