Iran में बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अब जमीनी स्तर पर तैयारियों के संकेत मिलने लगे हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने देश के कई शहरों में मस्जिदों के अंदर आम नागरिकों—पुरुषों, महिलाओं और युवाओं—को हथियारों की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया है।
शनिवार (16 मई 2026) को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार Ahvaz, Kerman, Bijar, Shiraz और Zahedan की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान लोगों को हथियार चलाने, उन्हें खोलने-जोड़ने और आत्मरक्षा के बेसिक तरीके सिखाए गए।
मस्जिदों में सैन्य प्रशिक्षण
रिपोर्ट में दिखाया गया कि प्रशिक्षण के दौरान हल्के हथियारों का इस्तेमाल सिखाया गया। इसमें महिलाओं और किशोरों की भी भागीदारी देखी गई, जिसे देश की सुरक्षा के लिए ‘जन तैयारी अभियान’ बताया जा रहा है।
सरकारी टीवी पर एंकर भी हथियारों के साथ
इससे पहले शुक्रवार को ईरान के सरकारी टीवी चैनलों पर ऐसे कार्यक्रम दिखाए गए, जिनमें एंकर स्टूडियो में राइफल लिए नजर आए। उन्होंने दावा किया कि वे बेसिक हथियार ट्रेनिंग ले रहे हैं और जरूरत पड़ने पर युद्ध में शामिल होंगे।
वैश्विक प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया चर्चा
इन कार्यक्रमों के प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे संभावित युद्ध की तैयारी बताया।
Jackson Hinkle ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ईरानी टीवी AK-47 जैसे हथियारों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दिखा रहा है और इसे “अमेरिका के संभावित जमीनी हमले के जवाब” के रूप में देखा जा सकता है।
बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव
United States, Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव के बीच ऐसे वीडियो सामने आना क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताओं को और बढ़ा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम आम जनता को आपात स्थिति के लिए तैयार करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel