डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि वह ईरान पर बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारी सैन्य तैनाती कर दी है।
अनाधिकारिक जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने करीब 50,000 सैनिक, 200 फाइटर जेट, 2 एयरक्राफ्ट कैरियर और लगभग 1,000 कमांडो तैनात किए हैं। इसके अलावा 5,000 मरीन कमांडो भी क्षेत्र में भेजे जाने की बात सामने आई है।
होर्मुज रास्ता खोलने का दबाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका का मुख्य उद्देश्य ईरान पर दबाव बनाकर होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखना और उसके मिसाइल व न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक लगाना है। यह इलाका वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
युद्ध विराम की अटकलें तेज
इस बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि ट्रंप शनिवार तक युद्ध विराम की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने, होर्मुज स्ट्रेट खोलने और क्षेत्रीय आतंकी संगठनों को समर्थन बंद करने जैसी मांगें शामिल हैं।
हालांकि, ईरान की ओर से इस प्रस्ताव को लेकर सख्त रुख अपनाने की खबरें हैं।
सैन्य दबाव और कूटनीति दोनों पर जोर
विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप एक साथ सैन्य दबाव और कूटनीतिक बातचीत के जरिए ईरान को झुकाने की रणनीति अपना रहे हैं। एक तरफ सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शांति वार्ता के जरिए समाधान तलाशने की कोशिश भी जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel