ईरान की मिसाइलें इजरायल और अमेरिका के एंटी एयर डिफेंस सिस्टम को लगातार चकमा दे रही हैं। बृहस्पतिवार की रात, एक ईरानी मिसाइल ने इजरायल के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर Petah Tikva में हिट किया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मिसाइल बादलों को चीरते हुए अचानक प्रकट होती है और सेकंडों में लक्ष्य पर हिट करती है। धमाके के बाद इलाके में आग और धुएं की लपटें उठी। स्थानीय लोगों ने जोरदार आवाज और इलाके में कंपन्न महसूस किया।
इजरायली सुरक्षा प्रतिक्रिया
इजरायली वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम, डेविड्स स्लिंग और एरो-3 ने कई मिसाइलों को रोकने में सफलता पाई, लेकिन इस एक मिसाइल ने लक्ष्य भेद लिया। इजरायली सेना ने हमले की पुष्टि की है।
ईरानी सैन्य सूत्रों की जानकारी
ईरानी सूत्रों के अनुसार, यह मिसाइल उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक थी और उसने इजरायली वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देकर अपने लक्ष्य को भेद लिया। ईरानी मीडिया ने इसे “सफल” बताया।
क्षति की जानकारी
अब तक जान-माल की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। मिसाइल किसी आवासीय या औद्योगिक इलाके के पास गिरी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel