आज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नितिन नबीन का नया युग शुरू हो गया है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारी भी मुख्यालय में उपस्थित रहे।
नितिन नबीन के पैतृक गांव में जश्न
नितिन नबीन के पैतृक गांव अमावां, नवादा में इस नियुक्ति को लेकर सुबह से ही भव्य जश्न का माहौल है। विधायक अनिल सिंह ने बताया कि 251 किलो लड्डू बनवाए गए हैं और पूरे गांव में गुलाल की होली खेली जाएगी। गांव के लोग उत्साह और खुशियों के साथ इस अवसर का स्वागत कर रहे हैं।
नितिन नवीन ने आधिकारिक रूप से बीजेपी अध्यक्ष का पद संभाला!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में मौजूद रहे। #NitinNabin #BJPPresident #NitinNabinBJP #BJPNewPresident #ModiShah
[ Nitin… pic.twitter.com/FdBCJvII0E
— One India News (@oneindianewscom) January 20, 2026
जेपी नड्डा का संदेश और नितिन नबीन का राजनीतिक सफर
भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने नितिन नबीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मूलतः एक कार्यकर्ता हैं और उनकी वैचारिक पृष्ठभूमि परिपक्व है। उन्होंने छोटे उम्र में पांच बार विधायक का कार्यभार संभाला और वर्तमान में भी विधायक हैं। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रह चुके नितिन नबीन ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में पूरे देश का भ्रमण किया और पार्टी की स्थिति को बेहतर ढंग से समझा।
#WATCH | Delhi: Outgoing BJP national president and Union Minister JP Nadda addresses party leaders and workers at the party headquarters in Delhi
He says, "You (Nitin Nabin) have taken on the responsibility as the 12th National President of such a great party. Many… pic.twitter.com/Nb9OyyKWJd
— ANI (@ANI) January 20, 2026
नड्डा ने यह भी बताया कि नितिन नबीन ने भाजपा के लिए सिक्किम और छत्तीसगढ़ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इन राज्यों में पार्टी की सरकार बनाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा, “ऐसे नौजवान, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”
पार्टी में अभिनंदन समारोह
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नव निर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस समारोह में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel