मध्य प्रदेश में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर कई विवादित घटनाएँ सामने आई हैं, जिनसे तनाव का माहौल पैदा हो गया। खंडवा जिले में निकाले गए जुलूस में तालिबानी झंडे फहराने और भगवा झंडों पर “इस्लाम जिंदाबाद” लिखे जाने की घटना ने हिंदू संगठनों को आक्रोशित कर दिया। संगठनों ने आरोप लगाया कि गणेश पंडालों के पास आतिशबाजी की गई और कल्लनगंज इलाके का नाम बदलकर “कल्लन अली गंज” बताया गया। इस मामले में शुक्रवार देर रात हिंदू संगठन के प्रतिनिधि कोतवाली पुलिस थाने पहुँचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की।
देख लो, भविष्य में चारा बनने वाले हिंदुओं..
मध्यप्रदेश के सागर में ईद-मिलाद-उन-नबी की रैली के दौरान "STSJ" के नारे लगाए जा रहे है..
शांति दूत😡😡 pic.twitter.com/iq6Nk3vGZS
— RAMPAL SINGH (@RAMPALS48610642) September 5, 2025
पुलिस की कार्रवाई
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में पाया कि 2 से 3 अज्ञात लोगों ने जुलूस के दौरान भगवा झंडा हाथ में लेकर उस पर काले रंग से “इस्लाम जिंदाबाद” लिखकर फहराया था। अभिषेक तिवारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
सागर जिले की घटना
इसी तरह सागर जिले में ईद मिलाद-उन-नबी के दौरान कांग्रेस नेता फिरदौस कुरैशी और पम्मा कुरैशी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में “सर तन से जुदा” के नारे लगाए गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने मामले की जाँच के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदौस कुरैशी, पम्मा कसाई, शहबाज कुरैशी और अन्य नामजद लोगों के खिलाफ धारा 353, 351(2), 299 और 196 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा, पुलिस उस रूट की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जहाँ-जहाँ से बाइक रैली निकली थी, ताकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel