पश्चिम बंगाल में संपत्तियों को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। Kolkata Municipal Corporation (KMC) ने Abhishek Banerjee की माँ लता बनर्जी को अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस जारी किया है।
शुरुआत में यह मामला केवल बिल्डिंग प्लान और अवैध निर्माण की जांच तक सीमित था, लेकिन अब इसमें बड़ा राजनीतिक मोड़ आ गया है, जब भाजपा ने इस मामले में कई संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किया।
BJP ने जारी की 43 संपत्तियों की सूची
रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल भाजपा ने 43 संपत्तियों की एक सूची जारी की है, जिनका संबंध अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार से बताया जा रहा है। इस सूची में Mamata Banerjee, अमृता बनर्जी, सबिता बनर्जी, मिनाती बनर्जी, बाणानी बनर्जी और Sayoni Ghosh जैसे नामों का भी जिक्र किया गया है (कुछ नामों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है)।
इसके अलावा कई अन्य व्यक्तियों को भी संपत्तियों के मालिक या टैक्स से जुड़े पक्ष के रूप में सूची में शामिल किया गया है।
कोलकाता के पॉश इलाकों में संपत्तियाँ
सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, कोलकाता के प्रमुख इलाकों में कई संपत्तियों का जॉइंट ओनरशिप बताया गया है। इनमें बरैकपुर ट्रंक रोड, गरियाहाट रोड और बेहला जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
कुछ अन्य लोकेशनों जैसे डी गुप्ता लेन, धर्मतला रोड, देवेंद्र घोष रोड, सर्वे पार्क और कालीपद मुखर्जी रोड की संपत्तियों को ‘एक्टिव’ स्टेटस में बताया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कुछ संपत्तियों के टैक्स रिकॉर्ड और विवरण स्पष्ट नहीं हैं।
जांच के आदेश
राज्य में विपक्ष के नेता Suvendu Adhikari ने इन संपत्तियों की विस्तृत जांच की मांग की है। उनका दावा है कि कई संपत्तियां अभिषेक बनर्जी और उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर दर्ज हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ संपत्तियां ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नामक कंपनी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर पंजीकृत हैं। भाजपा का आरोप है कि इन संपत्तियों के निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई।
KMC का नोटिस
KMC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कालीघाट रोड स्थित एक संपत्ति में स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण किया गया है, जो नगर निगम अधिनियम 1980 का उल्लंघन है। नोटिस में अवैध हिस्से को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई कर सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel