पंजाब के बठिंडा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क किनारे एक सूटकेस में लड़की की कटी-फटी और सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतका का लिव-इन पार्टनर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बठिंडा-गंगानगर हाईवे पर पुलिस चेकिंग के दौरान सड़क किनारे एक लावारिस सूटकेस मिला। जब पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें एक लड़की का शव मिला। तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के हाथ पर ‘काकू’ नाम का टैटू बना हुआ था, जिसके आधार पर उसकी पहचान मालिका के रूप में की गई। इसी सुराग से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की पिछले कुछ समय से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक वही युवक हत्या का आरोपी निकला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। मामले को लेकर जल्द ही SSP द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel