ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ब्रेंट स्थित किंग्सबरी हाई स्कूल में मंगलवार (10 फरवरी 2026) को एक गंभीर चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 13 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर ‘अल्लाह-हू-अकबर’ चिल्लाते हुए 12 और 13 साल के दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस दोपहर करीब 12:40 बजे स्कूल पहुंची और दोनों छात्रों को घायल अवस्था में पाया। लंदन एम्बुलेंस सेवा की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि हमले के आरोप में 13 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
काउंटर टेररिज्म टीम कर रही जांच
लंदन पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच काउंटर टेररिज्म विभाग कर रहा है। हालांकि अभी तक इस घटना को आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया गया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है और जांच टीम सबूत जुटाने में जुटी हुई है।
लंदन: किंग्सबरी हाई स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना!
13 साल के एक मुस्लिम लड़के ने दो अन्य छात्रों (12 और 13 साल) पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले के दौरान वह बार-बार "अल्लाहु अकबर" के नारे लगा रहा था, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
दोनों पीड़ित बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं… pic.twitter.com/CbAiUreRvH
— One India News (@oneindianewscom) February 11, 2026
स्कूल में लगाया गया लॉकडाउन
घटना के बाद स्कूल में तत्काल लॉकडाउन लागू कर दिया गया। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और प्रत्यक्षदर्शी छात्रों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आठ छात्रों को गवाह बनाया है। स्कूल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और अभिभावकों से संपर्क कर लिया गया है। बुधवार (11 फरवरी 2026) को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।
ब्रिटेन के नेताओं ने जताई चिंता
इस दर्दनाक घटना पर ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद और शिक्षा सचिव ब्रिजेट फिलिपसन ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए घायल बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। लंदन के मेयर सादिक खान ने भी लोगों से अपील की कि घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel